Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रेटर नोएडा में महीने भर के अंदर ढाई लाख गाड़ियों का कटा चालान
    Breaking News Headlines

    ग्रेटर नोएडा में महीने भर के अंदर ढाई लाख गाड़ियों का कटा चालान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नोएडा. ग्रेटर में महीने भर के अंदर ढाई लाख से ज्यादा गाड़ियों का चालान कटा. नवंबर में चलाए गए ‘यातायात माह’ के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने 2,51,398 गाड़ियों का चालान किया. रिकॉर्ड 59 करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के निर्देश के मुताबिक पूरे नवंबर जिले में विशेष अभियान चलाया गया. नियम तोड़ने वालों का चालान किया. साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सर्वाधिक चालान दो पहिया वाहनों के हुए. टू-व्हील पर बगैल हेलमेट, तीन सवारी, डिफेक्टेड नंबर प्लेट जैसी चीजों के लिए चालान हुआ.

     

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की स्पेशल ड्राइव के दौरान वायु प्रदूषण फैलाने वाली और दूसरे नियमों को तोड़ने वाली 680 गाड़ियों को सीज भी कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक यातायात माह के दौरान ट्रांसपोर्ट यूनियन, ऑटो-टैम्पों, कैब, ई-रिक्शा चालकों एवं रोडवेज डिपो के चालक/परिचालक, विभिन्न कंपनियों और स्कूलों में नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई. साथ ही यातायात नियमों को पालन करने की शपथ भी दिलाई गई.

     

    गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिले में इस साल अब तक 11 महीने में कुल 16,97 ,643 वाहनों के ई-चालान काटे जा चुके हैं और 94,54,700 शमन शुल्क वसूल किया गया है. उन्होंने बताया कि जनपद में 15 ऐसे स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं. इनमें से चार स्थानों पर सुधार किये जा चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर ने वीडियो कॉल कर सफाईकर्मी से कराई डिलीवरी, नवजात की हुई मौत
    Next Article पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही बढ़ी कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

    Related Posts

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.