Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत दौरे से पहले बेन स्टोक्स के घुटने की हुई सफल सर्जरी
    Breaking News Headlines खेल

    भारत दौरे से पहले बेन स्टोक्स के घुटने की हुई सफल सर्जरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अगले साल भारत के टेस्ट दौरे से पहले अपने बाएं घुटने की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए सर्जरी कराई है। घुटने की समस्या के कारण 32 वर्षीय स्टोक्स इस साल आखिरी तीन एशेज टेस्ट में गेंदबाजी करने में असमर्थ थे। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के घुटने की सफलतापूर्व सर्जरी हो गई है। इस बारे में खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की।

     

    पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हो गई है और अब उनका रिहैब शुरू होगा। फोटो में वो एक हॉस्पिटल के सामने बैसाखी के सहारे खड़े हैं। स्टोक्स अब भारत में अगले साल 25 जनवरी से 11 मार्च तक होने वाली इंग्लैंड की पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए समय पर पूर्ण फिटनेस हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे जिसमें हैदराबाद, विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला मैचों के आयोजन स्थल होंगे।

    पिछले हफ्ते, स्टोक्स ने अपने कार्यभार और फिटनेस का प्रबंधन करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सीज़न से बाहर होने का विकल्प चुना था। यह ऑलराउंडर 2023 आईपीएल सीज़न के लिए 16.25 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे महंगा अनुबंध था, लेकिन चोटों के कारण लीग चरण के बाकी मैचों से बाहर होने से पहले उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबदन पर सितारे लपेटे हुए मलाइका अरोड़ा ने कराया हॉट फोटोशूट
    Next Article पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक, पार्षदों के आवासों पर छापे मारे

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.