Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जो भी कार्य किए जा रहे हैं, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो एवं वो ससमय पूरा हो; शिथिलता नहीं बरतें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जो भी कार्य किए जा रहे हैं, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो एवं वो ससमय पूरा हो; शिथिलता नहीं बरतें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    जो भी कार्य किए जा रहे हैं, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो एवं वो ससमय पूरा हो; शिथिलता नहीं बरतें – उपायुक्त

    आज दिनांक 28.11.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभाग की समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जामताड़ा जिला अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभागों यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सिंचाई प्रमंडल जामताड़ा एवं कुंडहित, लघु सिंचाई, भवन, पथ, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य एवं एनआरईपी की समीक्षा विस्तार पूर्वक किया गया।

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य स्थल का नियमित रूप से निरीक्षण करें, ताकि किसी स्तर पर गलती न हो, कार्य समय पर पूर्ण हो जाने चाहिए।

    बैठक में सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में क्रियान्वित कार्यों के भौतिक स्थिति की जानकारी ली। लघु सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने क्रियान्वित कार्य चेकडैम निर्माण एवं तालाब जीर्णोद्धार के लक्ष्य की समीक्षा की। वहीं विभिन्न प्रखंडों में चेक डैम निर्माण को लेकर वर्तमान भौतिक स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य क्षेत्र पर जाकर देखें, कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो रहा है अथवा नहीं। उपायुक्त ने कहा कि चेक डैम निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होनी चाहिए। भवन प्रमंडल जामताड़ा द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करें। उपायुक्त ने कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण है, उसे संबंधित विभागों को हैंड ओवर करें।

    विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति, 33/11 के0भी0 विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण के अलावा वन टाइम सेटलमेंट योजना की जानकारी ली एवं अपेक्षित कार्रवाई का निर्देश दिया।

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मल्टी विलेज स्कीम, हर घर नल से जल योजना, जलापूर्ति योजना आदि के तहत कार्यान्वित योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं हो, इसके लिए नियमित रूप से भौतिक जांच करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार के अलावा तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक बहरागोड़ा एवं विधायक पोटका पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, लाभकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण
    Next Article भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान स्तरीय संविधान गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम का परसुडीह में हुआ आयोजन, विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा- विपक्षी दलों ने दलित- आदिवासियों को बनाकर रखा था वोट बैंक, भाजपा ने उत्थान व विकास के लिए किया जमीनी स्तर पर कार्य

    Related Posts

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.