Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमारा संविधान लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी एवं देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है- उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    हमारा संविधान लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी एवं देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है- उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई एवं प्रस्तावना का पठन किया

    हमारा संविधान लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी एवं देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है- उपायुक्त

    उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को दीं संविधान दिवस की शुभकामनाएं; बोले – संविधान के सिद्धांतों को परिपूर्ण करने के लिए मिलकर कार्य करने की है आवश्यकता।
    आज दिनांक 26.11.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) के द्वारा समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई।

    मौके पर उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने सभी को शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है साथ ही संविधान में व्यक्त मूल्यों और सिद्धांतो के प्रति नागरिकों को दोहराना और पुनः उन्मुख करना एवं लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सही भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था, उस दिन से ही हम इस तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। संविधान हमारे लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी एवं मार्गदर्शक है। सही मायने में यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल उद्देश्यों का बार बार पठन करने से ही उसके मूल मंत्र का हम अपने व्यवहार एवं दिनचर्या में पालन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने मौलिक दायित्वों का निष्ठा पूर्वक पालन करने का संकल्प लें।

    वहीं उन्होंने आगे कहा कि संविधान के सिद्धांतों को परिपूर्ण करने के लिए सरकार, प्रशासन के साथ साथ समस्त जनता को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी पूरी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से कार्य करें, ताकि आम नागरिकों को सहज एवं सुलभ रूप से योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

    *संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंड, अंचल एवं नगर निकाय सहित सभी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान के द्वारा प्रस्तावना का पठन किया गया।*

    *इनकी रही उपस्थिति*

    मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ० गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम सहित समाहरणालय संवर्ग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज जामताड़ा के यज्ञ मैदान में आयोजित एक दिवसीय जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुआ
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न प्लस टू विद्यालयों में अध्ययनरत अर्हताधारी छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु विभिन्न प्लस टू विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 30, 2026

    मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाएं मिलकर करें प्रयास : फाउंडेशन

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री एससी/एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाएं मिलकर करें प्रयास : फाउंडेशन

    प्रधानमंत्री एससी/एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी

    भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील

    युवा कांग्रेस ने संघ मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, मनुस्मृति के पन्ने जलाए

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.