Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ युवा का 16 दिवसीय अभियान शुरू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ युवा का 16 दिवसीय अभियान शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ युवा का 16 दिवसीय अभियान शुरू

    पैदल रैली व नुक्कड़ नाटक का मंचन*
    जमशेदपुर।
    सामाजिक संस्था युवा ( यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) एवं विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम,क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का आज हल्दीपोखार पंचायत में उद्घाटन किया गया। अभियान का उद्घाटन बैलून उड़ा कर किया गया, जिसमें असमानता से समानता ,सबकी गिनती एक समान जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का संदेश दिया गया। उद्घाटन संयुक्त तत्वाधान में किया गया ,जिसमें पोटका के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, तेंतला पंचायत मुखिया अमृत सरदार, पोडाडीहा पंचायत मुखिया दुखिनीमई सरदार, हल्दीपोखर मुखिया देवी कुमारी भूमिज, जुड़ी मुखिया सुखलाल सरदार, गंगाडीह पंचायत समिति सदस्य उर्मिला सरदार, युवा सचिव वर्णाली चक्रवर्ती शामिल हुए । अभियान को संबोधित करते हुए युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने अभियान के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी और कहा आज समानता और भेदभाव को दूर करने के लिए हमें संगठित होकर आगे बढ़ना है । साथ ही समाज में हर वंचित व्यक्ति को ट्रांसजेंडर, विकलांग साथियों, लड़कियों ,महिलाओं को आगे लाना है और उनकी सुविधाओं तक पहुंच को सुनिश्चित करना होगा है । उपस्थित अतिथिगणों ने भी अपने संवाद में कहा कि भेदभाव और हिंसा को दूर करने की शुरुआत हमें अपने घर व परिवार से करनी है। खासकर लड़कियों के अंतर को चाहे पसंद से शादी करने,शिक्षा को लेकर के हो काम को लेकर, बाहर आने जाने को लेकर उससे दूर करना है । पोटका क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक और पैदल रैली के माध्यम से गूंज उठी कि विकलांग साथी को पूरा अधिकार दो, महिलाओं ने यह ठाना है हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाना है, सेवाओं तक पहुंच बनाएंगे और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे , अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे । कार्यक्रम का संचालन अंजना देवगम ने किया और इसे सफल बनाने में युवा के सभी साथियों ने सहयोग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री जगन्नाथ महाप्रभु सेवा समिति खासमहल में पतित पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 25 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित
    Next Article कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    May 14, 2026

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    May 14, 2026

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.