Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएसएलपीएस के माध्यम से मिले ऋण के सहयोग से हम महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे एवं महाजनी प्रथा को जड़ से खत्म करेंगे – (लाभुक), कृष्णा आजीविका सखी मंडल, करमाटांड़
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जेएसएलपीएस के माध्यम से मिले ऋण के सहयोग से हम महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे एवं महाजनी प्रथा को जड़ से खत्म करेंगे – (लाभुक), कृष्णा आजीविका सखी मंडल, करमाटांड़

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सफलता की कहानी

    जेएसएलपीएस के माध्यम से मिले ऋण के सहयोग से हम महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे एवं महाजनी प्रथा को जड़ से खत्म करेंगे – (लाभुक), कृष्णा आजीविका सखी मंडल, करमाटांड़

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सिताकाटा पंचायत में आयोजित शिविर में मिला 24 लाख 70 हजार रुपए का डेमो चेक, समूह की बेहतरी एवं आर्थिक विकास हेतु करेंगे उपयोग

    झारखंड सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, सभी आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बने, खास कर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) अपने सखी मंडलों, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्राम एवं पंचायत स्तर पर महिलाओं के छोटे छोटे समूह बनाकर न्यूनतम 1 प्रतिशत की ब्याज पर ऋण दे रही है जिससे की महिलाएं अपना रोजगार कर सकें एवं आर्थिक रूप से सशक्त बने।

    *आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम के तहत करमाटांड़ प्रखंड के सिताकाटा पंचायत में आयोजित शिविर में ऋण राशि का चेक मिलते ही समूह की दीदियों का चेहरा खिल गया।

    लाभुक श्रीमती चांदनी देवी ने बताया कि वे सिताकाटा पंचायत की निवासी हैं एवं श्री कृष्ण आजीविका सखी मंडल एवं कासीटांड़ आजीविका महिला ग्राम संगठन से काफी समय से जुड़ी हुई हैं। आज इस शिविर में 03 समूह को 5 लाख सीसीएल ऋण मिला है, वहीं 24 लाख 70 हजार रुपए का डेमो चेक मिला। चेक मिलने पर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से ऋण को मात्र 1 प्रतिशत की दर से चुकाते हैं, जो ऋण मिलता है उससे रोजगार करते हैं, जो दीदी आर्थिक रूप से कमजोर हैं, गरीब हैं, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु कैसे व्यवसाय करना है यह सब बताते हैं, वहीं कई दीदियां ऋण लेकर अपने घर के कार्यों में ऋण राशि को खर्च कर देती है, जिसे हम लोग समझते हैं। आज मिले ऋण के से हम महिलाएं इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे एवं स्वयं का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे एवं महाजनी प्रथा को जड़ से खत्म करेंगे।

    वहीं खुशबू कुमारी ने कहा कि इस ऋण राशि का लाभ सिताकाटा पंचायत की महिलाओं को मिलेगा। जिससे वो अपनी बेहतरी करेंगी एवं सशक्त बनेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार का एक लकड़ी माफिया नाला के एक वरीय पदाधिकारी को अवैध कारोबार का अवैध वसूली भेजता है: वीथिका झा
    Next Article टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को उत्तराखण्ड में सुविधा दे रही झारखण्ड सरकार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.