Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीसरे चरण के “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में पाकुड़ वासियों को 153 करोड़ 81 लाख रुपए की 118 योजनाओं का दिया तोहफा
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीसरे चरण के “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में पाकुड़ वासियों को 153 करोड़ 81 लाख रुपए की 118 योजनाओं का दिया तोहफा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 25, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीसरे चरण के “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में पाकुड़ वासियों को 153 करोड़ 81 लाख रुपए की 118 योजनाओं का दिया तोहफा

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को 126 करोड़ 94 लाख 50 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियां प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया_*
    ====================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- देश के कई राज्य झारखंड के इस मॉडल को अपना कर गरीबों और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का दे रहे हैं लाभ_*
    ====================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले- आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, युवा, महिला, बुजुर्ग, हर किसी के लिए सरकार की हैं योजनाएं_*
    ===================
    ● *_राज्य के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा यह अभियान_*

    ◆ *_जन आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारने का हो रहा काम_*

    ◆ *_राज्य की वित्तीय व्यवस्था कर रहे हैं मजबूत, ताकि योजनाओं के संचालन में धन की कमी आड़े ना आये_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम जिस मकसद से शुरू किया गया था, उसमेँ यह कितना प्रभावी, कारगर और सफल साबित रहा है , इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के कई राज्य झारखंड के इस मॉडल को अपनाकर गरीबों और जरूरतमंदों को उनके दरवाजे पर सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ दे रहे हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पाकुड़ में आज “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” अभियान के तीसरे चरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    *_गांव- गांव पहुंच रही है सरकार की नजर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा- इस अभियान के पिछले दो चरणों में रहय सरकार की आवाज और नज़रें गांव-गांव तक पहुंची हैं, लाखों लोगों को उनका हक-अधिकार मिला। यह कार्यक्रम राज्य वासियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। पिछले दो चरणों में इस अभियान को लोगों का जिस तरह से रिस्पांस और सपोर्ट मिला, उसी के मद्देनज़र पुनः इसका तीसरा चरण शुरू किया गया है।

    *_दो दशकों तक जन समस्याओं के समाधान को लेकर नहीं दिखी गंभीरता_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद पिछले दो दशकों के दौरान जन समस्याओं और लोगों की परेशानियों को दूर करने की दिशा में किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखी। लेकिन, हमारी सरकार लोगों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका हक और अधिकार दे रहे हैं।

    *_जन आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप बन रही योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन उम्मीदों और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य योजना बनाकर उसे धरातल पर उतार रही है। आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, युवा, महिला, बुजुर्ग, हर वर्ग के कल्याणार्थ योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे इन योजनाओं से जुड़े और सशक्त तथा स्वावलंबी बनने की राह पर आगे बढ़ें।

    *_सरकारी कर्मियों का काम जनता की सेवा करना है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मियों का काम जनता की सेवा करना है। हमारी सरकार बनने के बाद अधिकारियों की सोच में बदलाव आया है। वे गांव-गांव पहुंच रहे हैं और आपके बीच रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उसका समाधान भी कर रहे हैं।

    *_गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाना अधिकारियों का दायित्व_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गांव- पंचायत में जाने के लिए रास्ता तक नहीं है, वहां अधिकारी योजनाओं की गठरी लेकर पहुंच रहे हैं और आपको उससे जोड़ने का काम कर रहे हैं । यहां लगने वाले शिविरों में अधिकारियों का दल आपकी हर समस्या के समाधान के लिए मौजूद हैं। आप इन शिविरों में आएं और योजनाओं से जुड़े और दूसरों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

    *_गरीबों के सुख-दुख में हमेशा साथ है सरकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की सरकार है। यह सरकार गरीबों के हर सुख -दु:ख में उनके साथ खड़ी है और पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी सेवा कर रही है।

    *_राज्य सरकार अपने बलबूते 8 लाख परिवारों को देगी आवास, 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्डधारी को दे रही अनाज_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब अपने बलबूते अबुआ आवास योजना के तहत 8 लाख परिवारों को आवास देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकुड़ जिले में कालाजार की बीमारी आम है। यह गरीबों की बीमारी है क्योंकि कच्चे और टूटे-फूटे मकान में रहने वालों को यह होती है ऐसे में अबुआ आवास योजना के तहत इन घरों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर उन्हें अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके अलावा भी अनेकों ऐसी योजनाएं हैं, जिसका वित्तीय भार राज्य सरकार अपने दम पर वहन कर रही है। ये योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हों, इसके लिए वित्तीय व्यवस्था मजबूत कर रहे हैं।

    *_अब पेंशन के लिए इंतजार नहीं करना होगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था । जब तक विधवाओं की उम्र 40 वर्ष और दिव्यांगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं हो जाती थी, उन्हें पेंशन योजना से नहीं जोड़ा जाता था। लेकिन, हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू कर इन सारी बाध्यताओं को खत्म कर दिया है । आज सभी योग्य पात्रों को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का लाभ लाभ मिल रहा है।

    *_शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष फोकस है। निजी विद्यालयों के तर्ज पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । आदर्श विद्यालयों के गठन के साथ सरकारी विद्यालयों को पठन- पाठन से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं । छात्रावासों का जीर्णोद्धार हो रहा है । इसके अलावा विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेज करने के लिए आर्थिक सहायता सरकार दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ पढ़े-लिखे और कम पढ़े लिखे एवं स्वरोजगार के इच्छुक नौजवानों के रोजगार के लिए भी सरकार की कार्य योजना है । आज बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी दी जा रही है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपना रोजगार कर सकें।

    *_97 योजनाओं की रखी गई नींव , 21 योजनाओं का हुआ उद्घाटन_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 66 करोड़ 76 लाख 20 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित 21 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 97 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर 87 करोड़ 4 लाख 80 हज़ार रुपए ख़र्च होंगें। इस तरह 153 करोड़ 81 लाख रुपए की 118 योजनाओं का तोहफा पाकुड़ वासियों को मिला। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 9942 लाभुकों के बीच 126 करोड़ 94 लाख 50 हज़ार रुपए की परिसंपत्ति प्रदान कर उनके सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनने का राह प्रशस्त किया।

    *_इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद श्री विजय हांसदा, विधायक श्री स्टीफन मरांडी और श्री दिनेश विलियम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती जूली ख्रिस्टमनी हेम्ब्रम, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे , संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त श्री लालचंद दादेल, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल और पाकुड़ जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज करमाटांड़ प्रखंड के सुब्दीडीह पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
    Next Article बिहार का एक लकड़ी माफिया नाला के एक वरीय पदाधिकारी को अवैध कारोबार का अवैध वसूली भेजता है: वीथिका झा

    Related Posts

    यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    May 14, 2026

    समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    May 14, 2026

    आदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    आदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल

    कांड्रा में होटल से चोरी, नशेड़ियों के गिरोह पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.