Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज करमाटांड़ प्रखंड के सुब्दीडीह पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज करमाटांड़ प्रखंड के सुब्दीडीह पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज करमाटांड़ प्रखंड के सुब्दीडीह पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

    शिविर का उठाएं लाभ, दूसरों को भी करें प्रेरित – उपायुक्त*

    कई लाभुकों के बीच उपायुक्त ने परिसंपत्ति का किया वितरण*

    अपने बच्चों को दें अच्छी शिक्षा – उपायुक्त

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन आज दिनांक 25.11.2023 को जिला अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड के सुब्दीडीह पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने किया।

    *स्टॉल का बारी बारी से किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश*

    करमाटांड़ प्रखंड के सुब्दीडीह में आयोजित शिविर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्टालों का बारी बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी से स्टॉल में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने फोकस्ड एरिया के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, विभिन्न प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, वन पट्टा से जुड़े आवेदन को प्राथमिकता के तौर पर संग्रहण करने का निर्देश दिया। साथ ही फोकस्ड एरिया के अतिरिक्त बेनेफिसियरी ओरिएंटेड योजनाओं यथा सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रमाधन पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण सहित अन्य योजनाओं के आवेदन को लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को आच्छादित करने एवं उनकी अन्य समस्याओं पर भी आवेदन लेकर त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक प्रयास करें।उपायुक्त ने कहा कि स्टॉल में आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी दें, लोग कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं, उसकी सारी जानकारी विस्तार से बताएं।

    *सरकार व प्रशासन आपके द्वार तक आई है, इसका लाभ उठाइए – उपायुक्त*

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन आपके द्वार तक आई है, इसका लाभ उठाइए। सरकार आमजनों के हित को ध्यान में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लाई है, इसका लाभ आप लोग जरूर उठाएं।

    *जरूरतमंदों को मिले योजना का लाभ*

    वहीं इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वयं भी योजना का लाभ लें साथ ही अगर आपके नजर में कोई व्यक्ति वैसे हैं जिन्हे अभी तक लाभ नहीं मिला है, उन्हें भी बुलाकर लाभ दिलवाएं, ताकि जरुरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सके। पंचायत में कैंप लगाने का यही उद्देश्य है कि बिना किसी कार्यालय का चक्कर लगाए योजना का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है जब आपको सरकार द्वारा आपके गांव में आकर योजना का लाभ दिया जा रहा है। बिना संकोच के इसका लाभ उठाएं एवं अपने आस पास के लोगों को भी प्रेरित करें साथ ही कहा कि किसी भी तरह की शिकायत संबंधित स्टॉल पर जाकर करें एवं पावती लें, ताकि शिकायत को दूर किया जा सके। उपायुक्त ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती बागबानी से जुड़कर अपनी आय को बढ़ाएं सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं कृषि कार्य के बढ़ावा हेतु चलाई जा रही है, सब्जी लगाएं, फलों का उत्पादन करें और अच्छा मुनाफा कमाएं। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि बेटा बेटी में भेदभाव न करते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।

    *परिसंपत्ति का किया गया वितरण*

    वहीं उन्होंने दिव्यांग बालक को ट्राइसाइकिल, कई लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की स्वीकृति, सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति, जेएसएलपीएस के द्वारा ऋण का डेमो चेक, कंबल वितरण, केसीसी स्वीकृति आदि दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर बीडीओ करमाटांड़ श्रीमति नुपुर कुमारी, अंचल अधिकारी श्री सफी आलम, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला नियोजनालय जामताड़ा द्वारा नियोजनालय परिसर में आज एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का हुआ आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीसरे चरण के “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में पाकुड़ वासियों को 153 करोड़ 81 लाख रुपए की 118 योजनाओं का दिया तोहफा

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.