Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने आस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया पहला T20 मैच
    Breaking News Headlines

    भारत ने आस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया पहला T20 मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विशाखापट्टनम। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाईस्कोरिंग मैच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में टीम इंडिया ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया और 2 विकेट से एक बड़ी जीत अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 5 मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

     

    ऑस्ट्रेलिया के दिए 209 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आखिर तक पहुंचे रोमांचक मैच में शानदार जीत दर्ज की. भारतीय पारी की बात करें, तो पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ डायमंड डक पर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल 8 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मगर, इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच शतकीय साझेदारी हुई. मगर, तभी 58(39) पर ईशान पवेलियन लौट गए. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 80 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. तिलक वर्मा 12 (10), अक्षर पटेल 2(6) पर आउट हुए. इसके बाद रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए. रोमांचक मोड़ पर पहुंचे मैच को आखिर में रिंकू सिंह ने बड़ा शॉट लगाकर जीत दिलाई.

    ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें, तो पहले विकेट के लिए 31 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट 13(11) रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस के बीच शतकीय साझेदारी हुई. स्मिथ 41 गेंदों पर 52 रन बनाकर रन आउट का शिकार हो गए. मगर, दूसरे छोर पर मौजूद जोस इंग्लिस ने शतक लगाकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

    इस दौरान पहले इंग्लिस ने 29 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की, फिर 47 में शतक लगा दिया. आखिर में वह 50 गेंदों पर 110 रनों की शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इस तरह सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने 208 रन बना दिए. बताते चलें, इस सीरीज में भारत की बी टीम हिस्सा ले रही है, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह सहित लगभग सभी बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. वहीं, कंगारू टीम की बात करें, तो इस मैच की प्लेइंग-इलेवन से भी आराम मिला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article बाथरोब पहन मलाइका अरोड़ा ने दिए सिजलिंग पोज, लगाया बोल्डनेस का तड़का

    Related Posts

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    July 2, 2026

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    July 2, 2026

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.