Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    आयोजित बैठक में भू अर्जन से संबंधित सभी परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में समुचित दिशा निर्देश दिया गया*

    रैयतों को नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई करें – उपायुक्त*

    आज दिनांक 23.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा भू अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भूमि की विवरणी, कुल परियोजना, भू अर्जन पूर्ण परियोजना, भुगतान की जा रही परियोजना, बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा किया गया।

    बैठक के दौरान एडीबी संपोषित गोविंदपुर साहेबगंज पथ परियोजना, जामताड़ा करमाटांड़ लहरजोरी, बेवा बाईपास पथ, जामताड़ा जेल रोड पथ, धतुला मोड़ से नाला, अंगुठिया मोड़ से बाबूपुर, जामताड़ा बीरग्राम निरसा, जामा- जामताड़ा- रूपनारायणपुर पथ (आरओबी) जामताड़ा कंबाइंड बिल्डिंग पथ परियोजना, जामताड़ा तिलाबाद से लादना डैम, विद्यासागर लोहारंगी एवं नारायणपुर करमदहा पथ सहित नारायणपुर पथ एवं तरनी चिरुडीह पबिया पथ परियोजना की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि कुल 21 परियोजना संचालित हैं जिसमें 16 परियोजना की राशि प्राप्त है। उक्त परियोजनाओं में कुल 9709 रैयत प्रभावित हुए हैं, जिसमें से 4774 रैयतों का मुआवजा भुगतान हो चुका है।

    जिसमें उपायुक्त ने उक्त परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान में हो रही देरी पर पृच्छा करते हुए नियमानुसार जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट में लंबित मामले, मुआवजा भुगतान हेतु वांछित कागजात अप्राप्त मामलों सहित वंशावली प्रमाण पत्र अप्राप्त एवं नावल्ड मृत मामलों सहित अन्य कारणों की जानकारी लेते हुए सभी अड़चनों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी का भी हकमारी नहीं होना चाहिए, वहीं जिन रैयतों का वंशावली प्रमाण पत्र नहीं मिला उसका वंशावली प्रमाण प्राप्त करते समय नियमानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    उन्होंने सभी परियोजनाओं में रैयतों के लंबित मुआवजा राशि के भुगतान में लाभुकों की समस्या का निष्पादन करने तथा उन्हें परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ हीं उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर भी आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने लंबित परियोजनाएं ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश मंडल, संबंधित अंचल अधिकारी, सहित कार्यालय कर्मी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिनांक 24 नवंबर को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों/नगर निकायों के विभिन्न पंचायतों/वार्डों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजन की विवरणी
    Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनजातीय बहुल गांवों के किसानों के खेतों में बरस रही खाद

    Related Posts

    सरायकेला में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत

    September 7, 2026

    विजय सिंह बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के स्टेट डिप्टी चेयरपर्सन

    September 7, 2026

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून ने बदली झारखंड की तस्वीर, लबालब हुए डैम और जलाशय

    सरायकेला में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत

    विजय सिंह बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के स्टेट डिप्टी चेयरपर्सन

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    हिमालय पिघला तो प्रभावित होगा आधा एशिया

    नवी मुंबई: पुलिस महकमे में भूचाल! स्पेशल ब्रांच के ASI ने ऐरोली के लॉज में किया सुसाइड, वीडियो और नोट में तीन अधिकारियों पर टॉर्चर का गंभीर आरोप

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.