Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

    *सड़क दुर्घटनाओं में दर्ज की गई कमी, सड़क सुरक्षा उपायों को और पुख्ता करने का दिया गया निर्देश*
    ————————–
    *गलत दिशा में ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग से हो रही सड़क दुर्घटनायें, जागरूक बनें जिलेवासी*

    *नेशनल व स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों के अवैध पार्किंग के विरूद्ध करें कठोर कार्रवाई*
    *… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*
    —————————-

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आहूत की गई । बैठक में अक्टूबर माह में हाईवे पर हुई दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा के साथ-साथ, परिवहन विभाग, उत्पाद विभाग, यातायात पुलिस एवं ब्लैक स्पॉट को लेकर की गई कार्रवाई की क्रमवार समीक्षा की गई । हालांकि गत माह के आंकड़ों की समीक्षा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी पाई है, इसपर सड़क सुरक्षा उपायों को और दुरुस्त करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाने का निदेश दिया गया ।

    *बिना हेल्मेट न बैठें न चलाएं दो पहिया वाहन, सीट बेल्ट का प्रयोग व यातायात नियमों का पालन करें*

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में कहा कि अधिकतर दुर्घटनायें जिनमें जानमाल की क्षति हुई है उनमें गलत दिशा में ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलाना प्रमुख कारण रहे हैं । उन्होने स्पष्ट कहा कि सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई के साथ साथ आमजनों को खुद भी जागरूक होते हुए अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। उन्होने अपील किया कि बगैर हेल्मेट कोई भी व्यक्ति दो पहिया वाहन नहीं चलायें ना ही पीछे बैठकर सफर नहीं करें । चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलायें जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होने शिक्षा एवं परिवहन विभागीय पदाधिकारी को युवा वर्ग को लक्षित कर स्कूलों एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ।

    जिले में पूर्व में चिन्हित 06 ब्लैक स्पॉट में गत माह कोई भी दुर्घटना नहीं हुई । कुल 26 सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोगों की मृत्यु हुई वहीं 16 लोग घायल हुए । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की कारणों की विस्तृत समीक्षा में परिवहन, नेशनल हाईवे, पुलिस विभाग के पदाधिकारी को कई दिशा-निर्देश दिए । नेशनल हाईवे में गलत दिशा में भारी वाहन का परिचालन तथा धालभूमगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर अवैध पार्किंग से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की लगातार शिकायत पर परिवहन, पुलिस एवं एनएचएआई को संयुक्त टीम गठित करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई का निदेश दिया गया ।

    *’ड्रंक एंड ड्राइव में करें एफआईआर’*

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सड़क जहां घुमावदार हो वहां CURVE AHEAD का साइनेज जरूर लगायें, पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगायें जिससे वाहन चालक पहले से सचेत हो जाएं । कमारीगोड़ा पेट्रोल पंप के पास हाईवे से कनेक्टिंग रोड में रंबल स्ट्रिप लगाने, डिमना लेक के पास हलुदबनी मुख्य मार्ग में साइनेज एवं रिफ्लेक्टर लगाने का निदेश दिया गया । ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में लगातार सघन जांच अभियान चलाते हुए दोषियों के विरूद्ध एफआईआर का निदेश दिया गया ।

    यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध की गई कार्रवाई में अक्टूबर माह में 299 लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वहीं वाहन जांच अभियान में यातायात पुलिस ने 35 लाख 17 हजार रूपए का जुर्माना वसूला । हिट एंड रन के मामलों की समीक्षा में इंश्योरेंस कंपनियों को आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया गया जिससे पीड़ित परिवार को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके । ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण सड़क दुर्घटनायें नहीं हो इसे लेकर उत्पाद विभाग को हाईवे किनारे के लाइन होटल एवं ढाबों में अवैध शराब बिक्री के विरूद्द सघन जांच का निर्देश दिया गया ।

    बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, एनएचएआई के पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि, इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि तथा अन्य सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी ऑनलाइन इस बैठक से जुड़े ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया
    Next Article साधुचरण महतो कर्मठ, उर्जावान एवं जुझारू नेता थे , याद आते रहेंगे- काले

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.