Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से फिर आ रही हेमन्त सरकार आपके द्वार
    Breaking News Headlines झारखंड

    योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से फिर आ रही हेमन्त सरकार आपके द्वार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से फिर आ रही हेमन्त सरकार आपके द्वार

    मुख्यमंत्री बरहेट में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल

    4,351 पंचायत और 50 वार्ड में शिविर का होगा आयोजन

    कार्य प्रगति देखने और योजनाओं का लाभ देने जिला जाएंगे मुख्यमंत्री

    *रांची*
    लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारभ हुआ था। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 24 नवम्बर को साहेबगंज के बरहेट स्थित गोपलाडीह से पंचायत स्तरीय आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे राज्य के पंचायतों में 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित होगा। इन शिविरों में योजनाओं से अबतक वंचित जरूरतमंदों को लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।राज्यभर के 4,351 पंचायत और 50 वार्ड में शिविर लगाए जायेंगे।

    *तीसरी बार हो रहा आयोजन*

    मालूम हो कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पहली बार आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया था। पंचायत स्तर शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांचोंपरांत उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्थल पर ही लाभार्थी को उपलब्ध कराने की उस पहल को अपार सफलता मिली थी। इसके बाद सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दो चरणों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भी लाखों लोगों के आवेदन का शत प्रतिशत निष्पादन हुआ। इस कार्यक्रम की सफलता तथा उपयोगिता को देखते हुए राज्य सरकार ने चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

    *नई और पूर्व से संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा*

    पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में नई योजना यथा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में जरूरी संशोधन, भूमि से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, आम जनों के सामाजिक – आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े मामले, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण, राजस्व अभिलेखों में संशोधन/परिमार्जन, आधार एवं राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत का निवारण समेत अन्य कार्य का निष्पादन किया जाएगा। कुछ मामलों में उपरोक्त योजना के तहत आवेदन भी लिए जाएंगे, जिसका समाधान एक सप्ताह के अंदर करने का प्रयास होगा।

    *मुख्यमंत्री का होगा भ्रमण*

    आयोजित शिविर के क्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रत्येक जिले में किसी निश्चित तिथि को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां लाभान्वितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिसंपत्तियों का वितरण तथा योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए नकद हस्तांतरण(DBT)/ चेक का वितरण होगा।बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, अबुआ बीर दिशोम अभियान अंतर्गत पुराने अथवा नव सृजित वन पट्टों का वितरण समेत अन्य योजनाओं लाभ लाभुकों को मिलेगा।

    *कल्याण मंच के जरिए मिलेगा लाभ*

    प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों को निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित लाभ/परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु चलाए गए अभियान के तहत अभियान में निर्मित जाति प्रमाण पत्रों को लेमिनेट करवा कर शिविरों में बांटा जाएगा। छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण होगा। स्वयं सहायता समूह/ क्लस्टर सदस्यों के बीच आई कार्ड और धोती/साड़ी/लूंगी एवं कंबल का वितरण होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोबाइल के विबाद में हुई मार पीट चार लोग हुए घायल
    Next Article आनंद मार्ग के सुनील आनंद के सुपुत्र जयेश ने कैंसर पीड़ित के लिए चौथी बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.