Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलें खड़ंगाझार बाज़ार के सैकड़ों सब्जी विक्रेता, बाज़ार बसाने की माँग
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलें खड़ंगाझार बाज़ार के सैकड़ों सब्जी विक्रेता, बाज़ार बसाने की माँग

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलें खड़ंगाझार बाज़ार के सैकड़ों सब्जी विक्रेता, बाज़ार बसाने की माँग*

    ● सब्जी विक्रेताओं के पुनर्वास और स्थाई समाधान को भाजपा संकल्पबद्ध : दिनेश

    भारतीय जनता पार्टी खड़ंगाझार सब्जी मार्केट के छोटे और ग़रीब दुकानदारों के पक्ष में पूरी तरह से उतर चुकी है। वन विभाग द्वारा बाज़ार की घेराबंदी की कार्यवाई के ख़िलाफ़ चिंता ज़ाहिर करते हुए बाज़ार के सैकड़ों सब्ज़ी विक्रेताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात की। बुधवार शाम छह बजे भाजपा नेताओं और खड़ंगाझार सब्जी विक्रेता संघ से जुड़े लगभग दो सौ दुकानदारों से मिलकर मदद की गुहार लगाई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की ओर से माँग पत्र समर्पित करते हुए ग़रीब दुकानदारों के पक्ष में सहानुभूति के साथ विचार करने का आग्रह किया। इस दरम्यान पीड़ित दुकानदारों ने भी जिला समाहरणालय परिसर में उपायुक्त से मदद की फ़रियाद की। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने भाजपा नेताओं के साथ पहुँचें सब्जी विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि वे इस पूरे मामले को अपने स्तर से देखेंगे और वन प्रमंडल पदाधिकारी से इस आशय की जानकारी लेंगे। उपायुक्त ने प्रतिनिमण्डल से पूछा कि दुकान कितने वर्षों से लग रहे हैं, इसपर भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद और स्थानीय पार्टी नेता और पूर्व जिला परिषद गणेश सोलंकी ने बताया कि उस स्थान पर लगभग चालीस वर्षों से अधिक समय से हाट-बाज़ार लगा रहे हैं। बताया कि इस बाज़ार से तीन सौ से अधिक छोटे दुकानदारों की आजीविका चलती है तथा बाज़ार से सटे कॉलोनी और दर्ज़नों बस्तियों के निवासियों को सुविधा मिलती है। भाजपाईयों ने बाज़ार के स्थाई समाधान की माँग रखी ताकि क्षेत्र के हाट-बाज़ार में दुकान लगाने वालों की समस्याओं का ठोस निवारण हो सके। इससे पूर्व बुधवार शाम को जिला समाहरणालय परिसर में आयोजित पोषण माह अभियान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपायुक्त शामिल हुए जहाँ मिलने पहुँचें भाजपा नेताओं और सब्जी विक्रेताओं से उन्होंने मिलकर उचित समाधान का भरोसा दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पीड़ित दुकानदारों के पक्ष में पार्टी मज़बूती से खड़ी है। इस दौरान उपायुक्त से मिलने वालों में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिला पार्षद गणेश सोलंकी, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल बैठा, घोड़ाबंधा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, भाजयुमो नेता अमर सिंह, खोगेश पॉल, आशिष पॉल के अलावे बाज़ार समिति के अध्यक्ष बाबला राय, अशोक कुमार साहू, पंकज मिश्रा, दिलीप गोराई, कलीम अंसारी, प्रेम कुमार पांडेय, चित्तो गोराई, पोबित्र गोराई, नगीना राउत, असित बारी, मोहम्मद हलीम, एसके हबीब, मोहम्मद फ़ारुख, गानु गोप, तपन महतो, सुदामा शाह, भोला सिंह, रंजन घोष, सुमंत गोराई, तरुण, सुनील सिंह सरदार, काजल जाना, तारिणी महतो, रीता गोराई, रंजन घोष, परेश महतो, अरुण कुमार, शांति गोराई, कनाई सोरेन, भवतारन खान, सुदामा शाह समेत सैकड़ों सब्जी विक्रेता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब एक ही इंजन में कर सकेंगे हर तरह के ईंधन का इस्तेमाल: धर्मेन्द्र प्रधान
    Next Article 16 सौ किमी ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, 1 हजार 37 करोड़ की लागत से होगा निर्माण:सीएम

    Related Posts

    सीजेआई की सलाह के बाद सुको पहुंचे राहुल गांधी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, 11 नेताओं के दस्तखत

    October 13, 2026

    इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, अमेरिका के 2 अर्थशास्त्रियों का नाम, मंदी से निपटने का बनाया था मॉडल

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीजेआई की सलाह के बाद सुको पहुंचे राहुल गांधी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, 11 नेताओं के दस्तखत

    इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, अमेरिका के 2 अर्थशास्त्रियों का नाम, मंदी से निपटने का बनाया था मॉडल

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग, दिल्ली पुलिस का एक्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

    किसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान

    स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

    चर्चित सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, सभी 21 आरोपी बरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.