Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस से टकराई बुलेरो के परखच्चे उड़े, 5 की मौत, इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस भी दुर्घटना, 4 की मौत
    Breaking News Headlines

    बस से टकराई बुलेरो के परखच्चे उड़े, 5 की मौत, इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस भी दुर्घटना, 4 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमपी के चित्रकूट में बुलेरो गाड़ी के बस से टकराने के कारण परखच्चे उड़ गए, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इसी तरह इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस दाहोद के समीप आज तड़के चार बजे के लगभग ग्राम गढ़चुंदड़ी में सड़क किनारे खड़ी यात्रियों से भरी बस से टकरा गई. हादसे में महिला उसके दो मासूम बच्चों व क्लीनर की मौत हो गई. वहीं 19 यात्रियों

     

    के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हे बडोदरा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां पर घायलों का उपचार किया गया है.

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजगढ़ से राजकोट जा रही यात्रियों से भरी अलखधणी ट्रेवल्स की बस पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी हो गई. चालक, परिचालक टायर बदल रहे थे, इस दौरान इंदौर से अहमदाबाद की ओर जा रही बस का चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी बस से टकराकर गढ्डे में पलट गई. हादसे में धार निवासी महिला पपीताबाई गुंडिया उसके बेटे पे्रम उम्र 6 वर्ष, बेटी मुस्कान 9 वर्ष के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. महिला राजकोट के पास गोंडल में मजदूरी करती रही जो दीवाली मनाने धार गई थी. वापस काम पर लौट रही थी. इसके अलावा खड़ी बस के क्लीनर 25 वर्षीय राकेश भादू निवासी जोधपुरी की मौत हुई है. दुर्घटना में ज्योतिबेन, उमंगभाई, ज्ञानशी बेन, प्रकाश भाई, अनिता बेन, सूर्यांशभाई, कृष, शुभ शर्मा, समृद्धि शर्मा, करण सिंह पारगी, प्रकाशभाई, अंकित सिंह, रघुभाई, रमेश भाई सहित 19 यात्रियों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. जिन्हे उपचार के लिए गोधरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर घायलों का उपचार किया गया है.

    चित्रकूट में भी हादसा-

    चित्रकूट में बुलेरो व यूपी परिवहन की जनरथ बस में बागरेही गांव में आमने सामने से भिड़ंत हो गई, भिड़ंत में बुलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दो बच्चे उनके पिता व एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई. सभी लोग प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर पन्ना लौट रहे थे, जिनमें चार तो एक ही परिवार के सदस्य रहे. वहीं 6 लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आइ्र्र है, जिन्हे उपचार के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भरती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान संगठनों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे किया जाम, यह रखी मांग, सरकार को चेतावनी
    Next Article ED ने दिया राहुल, सोनिया गांधी को झटका, यंग इंडिया और एजेएल की 751 करोड़ की संपत्ति जब्त की

    Related Posts

    छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र

    May 15, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    May 15, 2026

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग, कारोबारी बाल-बाल बचे कान के पास से गुजरी गोली

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    कोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार पर सरयू राय ने जताई चिंता

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग, कारोबारी बाल-बाल बचे कान के पास से गुजरी गोली

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP पर विधायक को सौंपा ज्ञापन

    NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    यूसिल के खिलाफ ग्राम सभाओं का फूटा गुस्सा: अवैध वसूली, विस्थापितों के शोषण और प्रदूषण पर आंदोलन की चेतावनी

    कपाली में अवैध बूचड़खानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गायें जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.