Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने छठी मईया से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख -समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री ने छठी मईया से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख -समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हटनिया तालाब छठ घाट पर परिजनों संग आम श्रद्धालु के रूप में पहुंचे, मजदूरी करने वाले श्री मनोज शाह और वेटर का काम करने वाले श्री मनोज कुमार के परिजनों संग अस्तचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, भगवान भास्कर को किया नमन, व्रतधारी से लिया आशीर्वाद_*

    मुख्यमंत्री ने छठी मईया से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख -समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की

    ● *_असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है यह महापर्व_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    भगवान भास्कर को समर्पित लोक आस्था और उपासना के महापर्व छठ की महिमा ऐसी है कि श्रद्धा और भक्ति- भाव में हर कोई समाहित हो जाता है। आम हो या खास, सभी पवित्रता के बंधन में बंध जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन और दोनों पुत्रों के साथ हटनिया तालाब घाट पर एक आम श्रद्धालु के रूप में हजारों श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां न्यू पुलिस लाइन निवासी और दैनिक मजदूरी करने वाले श्री मनोज शाह की धर्मपत्नी और व्रतधारी श्रीमती अलका देवी तथा रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले श्री मनोज कुमार की धर्मपत्नी अनिता देवी (व्रतधारी) के परिजनों के साथ अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतधारी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर छठी मईया से राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख -समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोग जीवन की प्रार्थना की।

    *_असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है यह महापर्व_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महापर्व छठ की अलौकिक परंपरा निभाने की संस्कृति सदियों से चली आ रही है। इस महापर्व में सभी तरह के फासले मिट जाते हैं। छठी मईया के लिए हर कोई समर्पित भाव से अपनी सेवा देता है। व्रतधारी 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की उपासना करते हैं। यह महापर्व असीम आस्था, पवित्रता, आत्मानुशासन, स्वच्छता और प्रकृति पूजा का प्रतीक है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस थाना अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के समीप सिदो-कान्हू बस्ती स्थित एक फर्नीचर दुकान और एक गैरेज में रविवार सुबह अचानक आग लग गई
    Next Article लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा में पूरा झारखण्ड भक्तिमय हो गया है

    Related Posts

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    July 16, 2026

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    July 16, 2026

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    मंदिरों में भ्रष्टाचार: सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात जरूरी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा में खींचा रथ

    चाटुकारिता की राजनीति: आत्मसम्मान की सरेआम नीलामी

    मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव: ऐतिहासिक फैसले की उम्मीद

    मानसून सत्र का बड़ा दांव: महिला आरक्षण, परिसीमन और बदलती राजनीति

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.