Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवंबर को बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती एवं राज्य का 23वां स्थापना दिवस सह जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी खूंटी पहुंच रहे हैं
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नवंबर को बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती एवं राज्य का 23वां स्थापना दिवस सह जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी खूंटी पहुंच रहे हैं

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवंबर को बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती एवं राज्य का 23वां स्थापना दिवस सह जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी खूंटी पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्रशासन तैयारी जोरों पर चल रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लेकर 50 हजार क्षमता वाली भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री आम जनता को संबोधित करेंगे। इसी संदर्भ में प्रशासनिक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    इसके साथ ही जिला के उलिहातु गांव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा ओड़ा में जाकर बिरसा की प्रतिमा को नमन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता तक बरत रहा है। सुरक्षा को लेकर लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। प्रत्येक बिंदुओं पर नजर रखी जा रही है। जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। प्रधानमंत्री के आगमन को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मूर्ति के साथ कार्यक्रम प्रबंधन की बारीकी से निरीक्षण में जुटा है।

    प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान खूंटी पहुंच रहे हैं। अलग-अलग आईपीएस अधिकारियों के निर्देश पर कई दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए अधिकारियों को आई कार्ड के साथ रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि साथ कार्य करें। जिस विधि व्यवस्था के साथ रुट लाइन की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। सभा स्थल पर ग्रामीणों के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट होंगे।

    सभा स्थल से दो किमी में बन रही है हेलीपैड

    बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर को चकाचक किया जा है। इसके साथ ही अनिगड़ा में नवीन हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करने के बाद सड़क मार्ग से काफी अधिक सुरक्षा में सभा स्थल तक पहुंचेंगे। जिसके लिए उक्त मार्ग में दोनों ओर बेरिकेड लगा दिया गया है। जिससे प्रधानमंत्री के आगमन समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो। लगभग तैयारियां अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है। सोमवार को हेलीकॉप्टर लैंडिंग और उड़ान का ट्रायल किया गया। मुख्य सड़क मार्ग में आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सरकारी दफ्तरों को रंग रोगन की जा रही है। परिसदन के बाह्य दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से प्राकृतिक की विभिन्न छटाओं को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपक की रोशनी से जगमगाता एक सरकारी विद्यालय
    Next Article लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है सुरक्षा से लेकर हर व्यवस्थाओं के इंतजाम में स्वयं वरीय पदाधिकारी लगे हुए हैं,डीसी और एसएसपी घूम कर पूरे छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.