Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शनिवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल रघुवर दास ने मंदिर समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर

     

    दिपावली की खुशियां साझा की। इस दौरान हजारों की संख्या में जले दीपों से पूरा मंदिर परिसर जगमग नजर आया। चारों तरफ दीप ही दीप नजर आ रहे थे और ऐसा लगा कि अमावस्या की काली रात को दीपों की रोशनी ने पूर्णिमा की रात में बदल दिया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे दीपक भी सुनहली रंगत के साथ जगमगा उठे। इस दौरान ठण्डी हवाएं भी कई बार नन्हें दीपों का इम्तहान ले रही थी, परंतु मंदिर परिसर एवं छठ घाट में सजे ग्यारह सौ दीपक

     

    एक कतार में एक समान रूप से डटे हुए थे। पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर परिसर में पहला दीपक जलाया और धीरे धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई सुदंर रंगोली बनाकर दीपक सजाए। वहीं, उपस्थित मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दीपक सजाकर एवं शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इससे पहले, महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित झारखंड वासियों को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं व्यक्त कर सभी के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कुम्हार द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये सहित स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर गरीब वर्गों की दीपावली खास और खुशहाल बनाने की अपील की।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, प्रेम झा, कंचन दत्ता, कृष्ण मोहन सिंह, प्रमोद मिश्रा, देवेंद्र सिंह, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, राकेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, बबुआ सिंह, खेमलाल चौधरी, ज्ञान प्रकाश, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, संदीप शर्मा बौबी, धर्मेंद्र प्रसाद, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, कुमार अभिषेक, सतवीर सिंह सोमू, संतोष कुमार, रॉकी सिंह, मिथिलेश साव, काजू शांडिल, गौतम प्रसाद, राम सिंह मुंडा, अमित सिंह, विक्रम चंद्राकर, अनमोल वर्मा, निर्मल गोप, सन्नी रॉय, आशुतोष कुमार, विराट कुमार, लखी कौर, मुक्ता नामता, आरती यादव, मधु, सुनीता देवी, नीलम देवी, मीरा झा, साकेत कुमार, विजय गौंड, रविशंकर तिवारी, सूरज कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव दीपावली की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के साथ ग्यारह हजार दीपक से जगमग होगा श्रीराम मंदिर परिसर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में छात्र- छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई
    Next Article सुभाष चंद्र जाट को सीबीआई की मिली जिम्मेदारी

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.