Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़…
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़…

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जिला के उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरनवाल से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह, महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी, रामचंद्र साह,नरेंद्र प्रसाद साह, बहादुर मंडल,सुलेमान मुर्मू,भुटू कुनाई,दिनेश साहा मौजूद थे।
    ज्ञापन सौपने के उपरांत जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के मांग के समर्थन में 23 राज्यों के 400 जिलों के संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनमानस द्वारा प्राप्त एक करोड़ बीस लाख हस्ताक्षर पत्रकों को लेकर 29 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर कुच कर रहे लगभग 15000 लोगों को उत्तर प्रदेश-दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली जाने से रोकने और उसके बाद बलपूर्वक हटाए जाने के बाद जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी द्वारा प्रारंभ किए गए आमरण अनशन के समर्थन में आज हम लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री को उपायुक्त पाकुड़ को मांग पत्र सौंपा है।
    फाउंडेशन के जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत ने बताया कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकी असंतुलन की समस्या पर कुशल एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर विगत 10 वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा देश भर में हजार छोटी बड़ी सभाएं बड़ी-बड़ी रैलियां पदयात्राएं और रथयात्राएं आयोजित की है और जब कानून नहीं बनता है तब आगे भी इसके लिए अनवरत आंदोलन जारी रहेगा।
    उपायुक्त पाकुड़ श्री बरनवाल को ज्ञापन सौपने के उपरांत उन्होंने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ जिला इकाई के द्वारा जो ज्ञापन सौंपा गया है उसे यथा शीघ्र ही प्रधानमंत्री जी को भेज दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड शिक्षा परियोजना जामताड़ा के बैनर तले जिला स्तरीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन कम्बाईंड बिल्डिंग जामताड़ा के खेल मैदान में किया गया
    Next Article जानें कोल्हान की सुर्खियों को

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.