Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Bank Holidays 2023: अभी निपटा लें जरूरी काम, लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक
    Breaking News Headlines

    Bank Holidays 2023: अभी निपटा लें जरूरी काम, लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारत में इस समय त्यौहारों का समय है। अगले हफ्ते दिवाली, भैयादूज और छठ जैसे बड़े त्‍योहार आएंगे. 10 नवंबर से बैंक लगातार 6 दिन बंद रहेंगे. दिवाली के साथ, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भाई दूज के मौके पर देश के कई शहरों में 10 से 15 नवंबर तक बैंक बंद रहेंगे. वहीं, नवंबर महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद हैं. ऐसे में अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. कहीं ऐसा न हो कि जिस दिन आप बैंक जाने का प्‍लान बना रहे हैं, उस दिन बैंक हॉलिडे हो.

    यहां आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक नवंबर में 15 दिन बंद नहीं रहेंगे. बैंकों की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. ये छुट्टियां राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े कई काम ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं.

    नवंबर 2023 की छुट्टियों की लिस्‍ट

    1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ : बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
    5 नवंबर- रविवार की छुट्टी
    10 नवंबर- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
    11 नवंबर- दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
    12 नवंबर- रविवार का अवकाश.
    13 नवंबर- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली : अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.
    14 नवंबर- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा : अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
    15 नवंबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया : गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
    19 नवंबर- रविवार की छुट्टी.
    20 नवंबर- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
    23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल : देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
    25 नवंबर- चौथा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
    26 नवंबर- रविवार
    27 नवंबर- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा : अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
    30 नवंबर- कनकदास जयंती : बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोरखपुर में सड़क हादसा: खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
    Next Article हल्की बारिश में धुला दिल्ली-NCR का प्रदूषण, बारिश के बाद 100 से नीचे आया AQI

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.