Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान: भारत का दुश्मन लश्कर कमांडर अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान: भारत का दुश्मन लश्कर कमांडर अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. आतंकवादियों का गनाहगाह बन चुके पाकिस्तान में भी अब उनका खात्मा होना शुरू हो गया है. दरअसल, गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. किसी आतंकवादी की हत्या की पाकिस्तान में एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी घटना है. असलम गाजी भारत में मोस्ट वांटेड था. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अकरम खान उर्फ अकरम गाजी 2018-2020 के बीच लश्कर-ए-तैयबा में लोगों को भर्ती करने वाला मुख्य आंतकी था.

     

    बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आतंकवादियों की पहानगाह बन चुके पाकिस्तान में किसी आतंकी को इस तरह से मौत के घाट उताया गया हो. इससे पहले भी पाकिस्तान में कई आतंकवादियों की गोली मारकर हत्या की गई. गुरुवार को अकरम गाजी को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. अकरम लश्कर के टॉप कमांडर्स में से एक था जो लंबे समय तक आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा. अकरम गाजी से पहले मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर और बशीर अहमद पीर जैसे तमाम आतंकवादियों की अज्ञात हमलावर गोली मारकर हत्या कर चुके हैं.

    पाकिस्तान में आतंकियों की लगातार हो रही हत्याओं के चलते पड़ोसी देश आतंकियों की कब्रगाह बनता जा रहा है. पिछले महीने ही भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की भी पाकिस्तान में हत्या कर दी गई थी. इस हत्या को भी अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया था. 2016 में पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन पर हुए हमले का मास्टर माइंड लतीफ ही था. वह पाकिस्तान से बैठे-बैठे ही एयर फोर्स स्टेशन पर हमला करने वाले चार आतंकियों को निर्देश दे रहा था.

    इसी साल 20 फरवरी को बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम को भी अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. बशीर अहमद जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहना वाला था. वह हिजबुल मुजाहिदीन का लॉन्चिंग कमांडर था. लेकिन उसे रावलपिंडी में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया. उसके बाद 22 फरवरी को एजाज अहमद अहंगर नाम के आतंकी को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. उसे अफगानिस्ता के काबुल में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी. वह भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) को फिर से शुरू करने के लिए अल कायदा के भी संपर्क में था.

    आतंकवादियों का गनाहगाह बन चुके पाकिस्तान में भी अब उनका खात्मा होना शुरू हो गया है. दरअसल, गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. किसी आतंकवादी की हत्या की पाकिस्तान में एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी घटना है. असलम गाजी भारत में मोस्ट वांटेड था. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अकरम खान उर्फ अकरम गाजी 2018-2020 के बीच लश्कर-ए-तैयबा में लोगों को भर्ती करने वाला मुख्य आंतकी था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAIBE XVIII परीक्षा 10 दिसम्बर को, रजिस्ट्रेशन की तारीख भी 16 नवम्बर तक बढ़ाई
    Next Article गोरखपुर में सड़क हादसा: खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.