जमशेदपुर मासिक आपराधिक संगोष्ठी का आयोजन एसएसपी
ने दिए कई दिशा निर्देश
जमशेदपुर जिला मुख्यालय सभागार मे गुरुवार कों मासिक आपराधिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक के नेतृत्व मे इसका आयोजन किया गया, जहाँ नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के अलावे तमाम डीएसपी एवं सभी थानो के इंस्पेक्टर व प्रभारी मौजूद रहे.
बैठक मे जिले भर मे बेहतर पुलिसिंग पर खासा ज़ोर दिया गया, खास कर आगामी दीपावली, छठ जैसे त्योहारों मे पुलिस मुस्तैदी के साथ कार्य करें इसपर बल दिया गया, जानकारी देते हुए जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा की आगामी त्यौहारों मे बाजार इलाके समेत तमाम इलाकों मे पुलिस मौजूद रहे इसको लेकर दिशा निर्देश दिया गया है, साथ ही तमाम थानो मे जितने भी मामले दर्ज है उसको त्वरित निष्पादित करने हेतु दिशा निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों कों दिया गया है, साथ ही शहर के ट्रैफ़िक वयवस्था कों और बेहतर करने हेतु भी कई दिशा निर्देश दिया गया है.
– किशोर कौशल ( वरीय आरक्षी अधीक्षक, जमशेदपुर )

