Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर से होटल गेस्ट वैरिफिकेशन सिस्टम की शुरुआत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर से होटल गेस्ट वैरिफिकेशन सिस्टम की शुरुआत

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर से होटल गेस्ट वैरिफिकेशन सिस्टम की शुरुआत

    जमशेदपुर पुलिस की पहल पर जिले के होटलों और लॉजों में ठहरने वाले अतिथियों की पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, झारखंड के द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर “गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम” की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ आज पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान श्री अजय लिंडा के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, नगर एवं ग्रामीण तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं होटल एंड लॉज एसोसिएशन के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में होटल सोनेट में आयोजित एक समारोह में किया गया ।

    जमशेदपुर में होटल में आने वाले गेस्ट के वैरिफिकेशन को आसान बनाने के लिए होटल गेस्ट वैरिफिकेशन सिस्टम ऐप को लॉन्च कर दिया गया है. शनिवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल से मुख्य अतिथि डीआइजी कोल्हान अजय लिंडा, एसएसपी किशोर कौशल,एसआईओ निदेशक एनआईसी डॉ. पीयूष गुप्ता , सिटी एसपी मुकेश लुनायत समेत एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक (आईटी) दीपक कुमार, एनआईसी झारखंड राज्य इकाई के वरिष्ठ निदेशक (आईटी) ओमेश सिन्हा, डीईओ किशोर प्रसाद ने इस सिस्टम की शुरुआत की. इस सिस्टम के लॉन्च होने से शहर भर के 150 से ज्यादा होटल संचालकों को अब बार-बार थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. होटल संचालक इस सिस्टम के माध्यम से गेस्ट की सारी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर देंगे. जरुरत पड़ने पर जिला पुलिस इस जानकारी का उपयोग कर सकेंगे.

    देश में पहला सिस्टम होगा यह वैरिफिकेशन पोर्टल
    मौके पर मौजूद कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि यह देश का पहला ऐसा सिस्टम होगा जो होटल संचालको के साथ-साथ पुलिसिया कार्रवाई में भी मदद करेगा. अब किसी होटल में गेस्ट की जांच के लिए उनसे रजिस्टर मांगने की जरुरत नहीं पड़ेगी. पुलिस इस पोर्टल के माध्यम से ही सारी जानकारी हासिल कर लेगी. वहीं मौके पर मौजूद एसएसपी किशोर कौशल ने एनआईसी की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पोर्टल का लाभ आने वाले वक्त में साफ दिखेगा. उन्होंने कहा कि जब वे रांची में पदस्थापित थे उस वक्त होटल संचालकों की ओर से कई शिकायते आती थी. हाल के दिनों में अपराधी बाहर से ही आते है और अपराध करने से पहले होटलों में ही ठहरते है. इस सिस्टम की मदद से अपराधियों की पहचान की जा सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपाइयों ने बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा से किया शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article आजसू ने अंबा में बूथ कमेटी का किया गठन, केन्द्रीय सचिव रहे मौजूद

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.