Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैश फॉर क्वेरी: एथिक्स कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने असंसदीय शब्दों का किया इस्तेमाल
    Breaking News Headlines राजनीति

    कैश फॉर क्वेरी: एथिक्स कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने असंसदीय शब्दों का किया इस्तेमाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा आज अपने खिलाफ कैश फॉर क्वेरी के आरोपों की जांच कर रही लोकसभा आचार समिति के सामने पेश हुईं. महुआ मोइत्रा ने कमेटी के सामने अपना बयान दिया है. जिसपर विपक्षी दलों के कुछ सांसद महुआ के पक्ष में हैं तो कुछ कह रहे हैं कि वे महुआ मोइत्रा के बयान से संतुष्ट नहीं हैं. इस बीच लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने गुरुवार को दावा किया कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बैठक से बाहर निकलने से पहले उनके और पैनल के लिए असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया. जिसे कैश-फॉर-क्वेरी घोटाले में उसके मौखिक साक्ष्य को रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया था.

     

    उनकी टिप्पणी बसपा के दानिश अली सहित विपक्षी सांसदों द्वारा मोइत्रा के साथ पैनल की बैठक से बाहर निकलने के कुछ ही मिनटों बाद आई है. दावा किया गया है कि उनसे अनैतिक प्रश्न पूछे गए. जनता दल यूनाइटेड के सांसद गिरिधारी यादव का कहना है उन्होंने महिला टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से निजी सवाल पूछे. उन्हें निजी सवाल पूछने का अधिकार नहीं है. इसलिए हम बाहर चले गए. कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि पूरे सवालों से ऐसा लगता है कि वह संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं. यह बहुत बहुत बुरा है. दो दिनों से हम उनसे कुछ बातें पूछ रहे हैं.. वे हैं उनसे महुआ मोइत्रा पूछ रहे हैं कि आप कहां यात्रा कर रही हैं, आप कहां मिल रही हैं, क्या आप हमें अपना फोन रिकॉर्ड दे सकते हैं…किसी नकद हस्तांतरण का कोई सबूत नहीं है. संसद की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि जवाब देने के बजाय महुआ मोइत्रा गुस्से में आ गईं और सभापति और समिति के सदस्यों के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया. दानिश अली, गिरधारी यादव व अन्य विपक्षी सांसदों ने समिति पर आरोप लगाने की कोशिश की और वॉकआउट कर गए, कमेटी बैठेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी. भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि संसदीय स्थायी समिति की कार्यवाही स्वभावत: गोपनीय होती है. इसलिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने जो किया वह गलत था. वे सभी बाहर आये और उन्होंने समिति के बारे में, समिति के भीतर चल रही गतिविधियों के बारे में जो बातें कहीं, वह गलत थीं. उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में एवियेशन ब्रिगेड स्थापित किया, तैनात किया प्रचंड हैलिकॉप्टर
    Next Article Delhi AQI: 5 साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर, सुबह-सुबह छाया अंधेरा, सांस लेना भी दूभर

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.