उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित पदों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित चाकड़ी स्थित परीक्षा केंद्र में कदाचार मुक्त वातावरण में हुआ आयोजन*
सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के पद हेतु दक्षता परीक्षा में क्रमशः 128 एवं 356 अभ्यर्थी हुए शामिल
आज दिनांक 02.11.2023 को मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित स्वीकृत पद के विरुद्ध रिक्त पदों पर नियुक्ति बहु उद्देशीय भवन चाकड़ी में चल रहे परीक्षा के दूसरे व अंतिम दिन सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के पदों पर दक्षता परीक्षा आयोजित किया गया।
कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने हेतु उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार एवं अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबीश्वर मुर्मू, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता श्री कमलेश कुमार दास, श्री सुनील कुमार मुर्मू, श्री ओम प्रियदर्शी गुप्ता नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी करते रहे।
वहीं बताया गया कि सहायक अभियंता के पद हेतु कुल 178 अभ्यर्थियों में से 128 उपस्थित पाए गए, जबकि 50 अनुपस्थित रहे। वहीं कनीय अभियंता के पद हेतु कुल 497 अभ्यर्थियों में से 356 उपस्थित थे, जबकि 141 अनुपस्थित पाए गए।
कल होने वाले परीक्षा हेतु समय सारणी एवं स्थान इस प्रकार है :-
*कंप्यूटर सहायक*
परीक्षा केंद्र : समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय कक्ष, जामताड़ा
समय एवं दिनांक – 03.11.2023 एवं 04.11.2023

