Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु जिला चयन समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु जिला चयन समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु जिला चयन समिति की आहूत बैठक संपन्न

    योजना से जुड़े सभी मापदंड को परिपूर्ण करने वाले लाभकों को दें योजना का लाभ; कोताही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई – उपायुक्त

    आज दिनांक 02.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु जिला चयन समिति की बैठक आहूत की गई।

    *कुल लक्ष्य 22 के विरुद्ध 170 आवेदन हुए हैं प्राप्त*

    बैठक में बताया गया कि वेद व्यास आवास योजना के तहत जिले को कुल 22 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके आलोक में स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन का प्रकाशन माह जून 2023 में कराया गया था। वेद व्यास आवास योजना के तहत जिले के कुल 170 लाभुकों के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्रखंडवार जामताड़ा 34, नारायणपुर 37, करमाटांड़ 12, नाला 11, फतेहपुर 30 एवं कुंडहित 46 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    उपायुक्त द्वारा प्रखंडवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा किया गया एवं लाभुकों के चयन को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से निदेशित करते हुए कहा कि योजना से जुड़े सभी मापदंड को परिपूर्ण करने वाले लाभकों को ही योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    *लाभुकों के चयन के लिए यह मापदंड होना है जरूरी*

    बैठक के दौरान बताया गया कि योजना का लाभ सक्रिय तथा परंपरागत मत्स्य पालक/मछुआ जो मत्स्य उत्पादन/मत्स्य बीज उत्पादन/प्राकृतिक जल संसाधनों में मछली पकड़ने/मत्स्य बिक्री में सक्रिय हैं। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे कच्चे मिट्टी से बने अथवा फूस के मकान में रहने वाले मछुआ/मत्स्य पालक को लाभ दिया जाना है। एक परिवार में एक आवास दिया जाएगा, आवश्यकतानुसार पति पत्नी के संयुक्त नाम से स्वीकृति दिया जा सकेगा। वहीं प्रक्रियानुसार दिव्यांगों हेतु स्वीकृत राशि का न्यूनतम 3 प्रतिशत तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम 10 प्रतिशत राशि का प्रावधान जिलावार किया जायेगा। पूर्व से मछुआ आवास या केंद्र/राज्य सरकार की आवास योजना से आच्छादित लाभुकों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस योजना के तहत लाभुकों को पीएम आवास योजना के मानक प्राक्कलन के आधार पर आवास निर्माण स्वयं कराया जायेगा। इसके लिए प्रति लाभुक अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाता में दिया जाएगा। जो चार चरणों प्लिंथ, छत, छत ढलाई/निर्माण एवं फिनिशिंग हेतु सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के उपरांत दिया जायेगा।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि श्री परेश यादव, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमति रितु रंजन के अलावा समिति के अन्य सदस्य आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article60 हीरोज एवं 60 स्ट्रेंजर्स की आसान जीत पंकज मेमोरियल 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
    Next Article घरेलू कार्य के लिए जिले से बाहर जाने वाले श्रमिकों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करें, ताकि उन्हें आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक शोषण से बचाया जा सके- उपायुक्त

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.