Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरप्रदेश : बेटे की चाहत में मां-बाप ने अपने हाथों चढ़ा दी 22 महीने की बेटी की बलि
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    उत्तरप्रदेश : बेटे की चाहत में मां-बाप ने अपने हाथों चढ़ा दी 22 महीने की बेटी की बलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    गोंडा. तंत्र-मंत्र के चक्कर में 22 माह की मासूम की जान लेने का ये मामला यूपी से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक और उसकी पत्नी सहित चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. यह चौंकाने वाली खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है जहां तंत्र-मंत्र और बेटे की चाहत ने एक परिवार को हैवान बना दिया. जिसके बाद बेटे की चाहत में मासूम बेटी की बलि चढ़ाने जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया गया. जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट गांव के बाहर गन्ने के खेत में 22 माह की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. 16 सितंबर को घर से अचानक बच्ची गायब हुई और 2 दिन बाद 18 सितंबर को उसका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था.

     

     

    जांच के दौरान पता चला कि अलगू नामक व्यक्ति ने अपनी साली प्रियंका के कहने पर 22 महीने की मासूम बच्ची की जान ली है. इस गांव के ही रहने वाले तांत्रिक और उसकी पत्नी को 5 हजार रुपए झाड़ फूंक के लिए दिए और उन्हीं के कहने पर बलि भी दे दी. अलगू की साली ने बताया था कि तांत्रिक ने पड़ोसी की मासूम बच्ची की बलि देने के लिए कहा. बस फिर क्या था बेटे की चाह में अलगू पागल हो गया और मासूम का गला दबाकर मौत के घाट

     

    उतार दिया. पुलिस ने हत्या में शामिल अलगू की साली प्रियंका उर्फ प्रीति, तांत्रिक और उसकी पत्नी जोखना और अलगू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के मुताबिक तंत्र-मंत्र में इन लोगों ने मासूम बच्ची की जान ली है और इन लोगों को जेल भेज कर कार्रवाई की जा रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछपरा में सरयू नदी में नाव पलटी, 18 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 के शव मिले
    Next Article दिल्ली की हवा और जहरीली, नोएडा में 397 पहुंचा AQI, राजधानी में डीजल बसों पर बैन

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.