Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा सहायक के रिक्त पदों पर बहु उद्देशीय भवन चाकड़ी में आयोजित की गई दक्षता परीक्षा; कदाचार मुक्त वातावरण में हुआ परीक्षा संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आज प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा सहायक के रिक्त पदों पर बहु उद्देशीय भवन चाकड़ी में आयोजित की गई दक्षता परीक्षा; कदाचार मुक्त वातावरण में हुआ परीक्षा संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित पदों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित चाकड़ी स्थित परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

    आज प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा सहायक के रिक्त पदों पर बहु उद्देशीय भवन चाकड़ी में आयोजित की गई दक्षता परीक्षा; कदाचार मुक्त वातावरण में हुआ परीक्षा संपन्न

    प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद हेतु 513, तो लेखा सहायक के पद हेतु 39 अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल

    आज दिनांक 01.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित स्वीकृत पद के विरुद्ध रिक्त पद पर नियुक्ति बहु उद्देशीय भवन चाकड़ी में आयोजित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा सहायक के पदों पर नियुक्ति हेतु ली जा रही दक्षता परीक्षा का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों से परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) के पद हेतु कुल 821 अभ्यर्थियों में से 513 उपस्थित पाए गए, जबकि 308 अनुपस्थित रहे। वहीं लेखा सहायक के पद हेतु कुल 54 अभ्यर्थियों में से 39 उपस्थित थे, जबकि 15 अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने इस दौरान परीक्षा को लेकर बनाए गए नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारी को कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कल होने वाली परीक्षा के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    ज्ञातव्य हो कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जामताड़ा के अधीन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यान्वयन हेतु ग्रामीण विकास विभाग झारखंड के निर्देशानुसार विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की प्रक्रिया की जानी है। इस क्रम में स्वीकृत पद प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष), तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

    कल होने वाले परीक्षा हेतु समय सारणी एवं स्थान इस प्रकार है :-

    *सहायक अभियंता*

    परीक्षा केंद्र : बहुउद्देशीय भवन, चाकड़ी, जामताड़ा।

    समय एवं दिनांक – 02.11.2023,
    प्रथम पाली (11.30 पूर्वाह्न से 01.30 अपराह्न तक)

    *कनीय अभियंता*

    परीक्षा केंद्र : बहुउद्देशीय भवन, चाकड़ी, जामताड़ा।

    समय एवं दिनांक – 02.11.2023, द्वितीय पाली (02.30 अपराह्न से 04.30 अपराह्न तक)

    *कंप्यूटर सहायक*

    परीक्षा केंद्र : समाहरणालय स्थिति एनआईसी कार्यालय कक्ष, जामताड़ा

    समय एवं दिनांक – 03.11.2023 एवं 04.11.2023

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अंचल अधिकारी श्री अबीश्वर मुर्मू, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता श्री कमलेश कुमार दास, श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री सुनील कुमार मुर्मू, परीक्षा नियंत्रक श्री पीयूष मालपहाड़िया, तकनीकी सहायक श्री संतोष कुमार सिन्हा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअम्बा गांव में गाजे बाजे के साथ की गई मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन
    Next Article झारखण्ड की बेटियों की प्रतिभा को सुदूरवर्ती गांव में भी बड़े स्क्रीन पर देख रहे लोग

    Related Posts

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    July 23, 2026

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.