Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शत प्रतिशत श्रमिकों का निबंधन कराने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शत प्रतिशत श्रमिकों का निबंधन कराने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग का समीक्षात्मक बैठक हुआ संपन्न*

    शत प्रतिशत श्रमिकों का निबंधन कराएं

    युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाएं

    आज दिनांक 30.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में जिला नियोजन कार्यालय में निबंधित युवाओं की संख्या, 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार, रोजगार मेला का आयोजन, निबंधित श्रमिकों, उनको मिलने वाले लाभ, असंगठित कर्मकार के अलावा कौशल विभाग के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों, बिरसा योजना एवं कैरियर काउंसलिंग आदि की जानकारी ली।

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान पाया कि जिले में कुल 19027 पंजीकृत युवा हैं। इसके अलावा बताया गया कि जिले में कुल 38 कंपनी झार नियोजन पोर्टल पर पंजीकृत है, जिसमें 89.44 प्रतिशत एम्प्लॉय स्थानीय हैं। उपायुक्त ने कहा कि नियोक्ता के साथ समय समय पर वर्कशॉप का आयोजन करते रहें एवं स्थानीय को रोजगार में दिए जाने वाले आरक्षण का पालन हो सके। वहीं रोजगार मेला को लेकर बताया गया कि इस वर्ष 02 रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें 532 युवाओं को विभिन्न कंपनियों के द्वारा जॉब ऑफर किया गया। वहीं माह नवंबर के द्वितीय सप्ताह में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

    वहीं स्किल डेवलपमेंट को लेकर उपायुक्त ने कहा कि कुछ नया प्लान करिए, नए नए ट्रेड को लाइए जिसे सीखकर युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम मेंटेंस, ग्रीन एनर्जी आदि में व्यापक संभावनाएं हैं ऐसे में इन कार्यों में दक्ष कर्मियों की आवश्यकता है, ऐसे ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करें। लोगों को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण करवाएं, इस प्रकार के ट्रेड को शामिल करें एवं उसे लोकप्रिय बनाएं। हमारा उद्देश्य है कि यहां के युवाओं को हुनरमंद बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके। वहीं बताया गया कि विभिन्न ट्रेड में जिले के 02 प्रशिक्षण संस्थान में 2005 को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं बिरसा (ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्विस्शन) योजना के तहत कुंडहित, नाला एवं नारायणपुर में प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

    इसके अलावा श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शत प्रतिशत मजदूरों का ई श्रम कार्ड बनाने का निर्देश दिया। वहीं असंगठित मजदूरों का बीमा करवाने के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभ को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला नियोजन सह कौशल पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, श्री कुलदीप कुमार, श्री शुभम कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामुदायिक पुस्तकालय के सुचारू संचालन पर उपायुक्त हुए गंभीर,जिले के पदाधिकारीगण को सुविधानुसार किसी नजदीकी सामुदायिक पुस्तकालय में पढ़ाने हेतु दिए गए निर्देश
    Next Article जानें झारखंड की सुर्ख़ियों को

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.