Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ संपन्न

    गोलमुरी के आकाशदीप प्लाज़ा से सटे जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाली काली पूजा पंडाल के लिए सोमवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ पंडाल अधिष्ठापना का कार्यारंभ हुआ. बतौर यजमान रामेश्वर कुमार, मनीष मिश्रा एवं कमिटी के अन्य सदस्यों ने पूजन किया. पुरोहित राकेश कुमार पांडेय ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया. मालूम हो कि गोलमुरी जॉगर्स पार्क में वर्ष 1986 से लगातार भव्य काली पूजा का आयोजन होती जा रही है. नवयुवक चेतना मंच के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया की इस साल 11 नवंबर की देर शाम पंडाल का विधिवत उद्घाटन तय है. मातृशक्ति द्वारा उद्घाटन संपन्न होगा और कमिटी के सदस्यों की माताएँ उक्त पंडाल का उद्घाटन करेंगी. 12 नवंबर की मध्य रात्रि माँ श्यामा काली की उपासना होगी. 13 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से महाप्रसाद का आयोजन सुनिश्चित है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित शहर के गणमान्य और राजनीतिक दलों से संबद्ध नेताओं का जुटान होगा. अप्पू तिवारी ने बताया की लगभग तीन लाख की लागत से आकर्षक काल्पनिक पंडाल का निर्माण शहर के ही कारीगरों द्वारा की जायेगी. वहीं जॉगर्स पार्क एवं आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. बच्चों के लिए विशेषकर मेला का आयोजन रहेगा जिसमें मनोरंजक झूले सहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे. बताया की इसबार पंडाल के समक्ष अस्थाई कृत्रिम घाट बनाकर छठ महापर्व आयोजन पर विमर्श की जा रही है, जल्द ही अंतिम निर्णय करते हुए जरूरी तैयारियाँ शुरू कर दी जायेगी. अप्पू तिवारी ने कहा की शहर के बड़े छठ घाटों पर अव्यवस्था और बदइंतजामी से छठ व्रतियों को अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना होता है. प्रशासन के स्तर से भी समय रहते अत्यावश्यक प्रयास नहीं होते. हाल ही में विसर्जन के दौरान घटित वारदात ने व्रतियों के समक्ष सोचनीय परिस्थिति खड़ी कर दी है. इधर भूमि भूजन में उपस्थित सदस्यों में विशेष रूप से पंडित राकेश पांडेय मनीष मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, उमेश प्रसाद, विजय सिंह, अप्पू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, रामेश्वर कुमार, बिरेंद्र चौधरी, विशु सिंह, बिनोद सिंह, विद्या मिश्रा, रिषभ सिंह, कुमार अभिषेक, उमाशंकर सिंह, देबाशीष चौधरी, अशोक शर्मा, रिंकू सिंह, रंजित सिंह, दीपक सिंह, सूरज ओझा, विवेक पांडेय, नरेंद्र सिंह पिंटू , जेपी सिंह, प्रवीण सिंह, एकलव्य सिंह, रौशन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजा मुचुकुन्द और भगवान कृष्ण की कथा!
    Next Article सीजीपीसी ने जारी किया सिख जनगणना का प्रपत्र, सभी गुरुद्वारा कमिटियों को सौंपा जायेगा

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.