Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जदयू अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया फर्जी; नीतीश के यूपी से चुनाव लड़ने पर भी बोले
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    जदयू अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया फर्जी; नीतीश के यूपी से चुनाव लड़ने पर भी बोले

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जदयू अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया फर्जी; नीतीश के यूपी से चुनाव लड़ने पर भी बोले

     

    जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह को फर्जी ज्योतिष हैं। वह जहां-जहां गए और कहा कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। वहां भाजपा हार गई। बंगाल में हार गए, हिमाचल में हार गए, कर्नाटक में हार गए। अब पांच राज्यों में भी इनका यही हाल होने वाला है। केंद्र सरकार के द्वारा रोजगार मेला में 133 लोगों को रोजगार दिए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमने फोटो देखा है कि बड़ा भारी-भारी आदमी मुरेठा वाला नियुक्ति पत्र दे रहा था। नियुक्ति पत्र देने का मतलब है कि सवा लाख लोगों को एक साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार गांधी मैदान और राज्य के 37 जिले में देने जा रही है यह नीतीश कुमार का करामात है।

     

    कार्यकर्ताओं और पार्टी पर भरोसा नहीं रहा
    केंद्र सरकार द्वारा 765 जिलों में अधिकारियों के को भेजने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि उनको अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी पर भरोसा नहीं रहा। इसीलिए अब अधिकारियों को लगा रहे हैं, क्योंकि उनको लगा है कि उनकी तानाशाही सरकार के साथ-साथ पार्टी में भी चल रही है। उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं से भरोसा उठ गया है। इसीलिए अपने अधिकारियों को अपने काम के प्रचार में लगा रहे हैं। ललन सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि 9 साल में क्या-क्या काम किया? उज्ज्वला योजना का हालत खराब है। महंगाई रूकी नहीं, काला धन आया नहीं, बल्कि काला धन और बाहर जा रहा है इन सब चीजों का भी जवाब सरकार को देना चाहिए।

    चुनाव लड़ने का फैसला सीएम नीतीश कुमार को ही करना है
    वहीं सीएम नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं के डिमांड पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है लेकिन फैसला तो नीतीश कुमार को ही करना है। अब आप समझ लीजिए कि कार्यकर्ता वहां की चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार वहां से आकर चुनाव लड़ें तो भाजपा को वोट कहां से मिलेगा? सांसद महुआ मोइत्री के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि हमें अखबारों से जानकारी मिली है। सच्चाई पता नहीं है लेकिन, आचार समिति में मामला है। आचार समिति दोनों पक्ष को सुनेगी।

    जदयू अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया फर्जी; नीतीश के यूपी से चुनाव लड़ने पर भी बोले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने दिया इंगलैंड को ‘देश निकाला’, लखनऊ में 100 रन से हराकर किया World Cup से बाहर !
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.