Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के प्रथम पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के प्रथम पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के प्रथम पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
    विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ,अध्यक्ष विद्या सागर ,ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी और उप प्राचार्या बबीता कुमारी और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
    डॉ नागेन्द्र सिन्हा के स्मरण सभा में सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने डी वी बॉयज़ स्कूल, चित्तरंजन में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी थी 2018 में सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके कदम शिक्षा का अलख जगाने के लिए कभी नहीं रुके।
    डॉ नागेन्द्र सिन्हा नेअज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित पुस्तक जैसे कालापानी के शहीद,गदर पार्टी के शहीद ,अगस्त क्रांति के शहीद, 26/11 के बलिदानी इत्यादि प्रसिद्ध 18 पुस्तकें लिखीं हैं। उनका सपना समाज के लिए कुछ करने का था। वे अविवाहित रहे । सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी गाढी कमाई को मिहिजाम में डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय की स्थापना और निर्माण में खर्च किया। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे गुर्दे की पुरानी बीमारी और पिछले 15 वर्षों से लगातार डायलिसिस उपचार के बावजूद, उन्होंने अपनी देखरेख में स्कूल का निर्माण किया था । महिला सशक्तिकरण के लिए विद्यालय का संपूर्ण संचालन महिलाओं को सौप कर झारखंड के लिए मिसाल कायम किया है। तथा यह साबित किया है कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उनका सपना था कि गरीब से गरीब बच्चे कम से कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर सके।
    कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि विद्यालय मे गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर एक अच्छे नागरिक बने और विद्यालय का सर्वांगीण विकास हो ,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    अध्यक्ष विद्या सागर ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं ,पर जो समाज के लिए जो जीते हैं ,वे अमर हो जाते हैं । ऐसे ही शख्स थे डॉ नागेन्द्र सिन्हा, जिन्होंने अपने परिवार से बढ़कर मिहिजाम वासियों के लिए विद्यालय की स्थापना कर संचालन ट्रस्ट के हाथों सौंप कर समाज में एक मिसाल कायम किया है।
    महिला सदस्या साधना देवी ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस विद्यालय के संचालन में बच्चों और शिक्षिकाओं के सहयोग और विद्यालय के विकास के लिए उनका योगदान हमेशा रहेगा।
    इस स्मरण सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और भाववीनी श्रद्धांजलि दी गई।
    मौके पर शिक्षाप्रेमी किशोर सिंह , श्रीकांत पांडेय, ओमप्रकाश चौबे ,उप प्राचार्या बबीता कुमारी,शिक्षिका सीमा राऊत, नीतू ठाकुर, अनिता कुमारी, बबीता कुमारी, प्रीति कुमारी , निशा मिश्रा , श्वेता वर्मा ,किरण कुमारी, नृत्य शिक्षिका सीमा कुमारी, ऑफिस क्लर्क श्वेता वर्मा ,कर्मी रीतू कुमारी सहित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल शर्मा ने किया जबकि संचालन शिक्षिका अंकिता बर्मन ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न; बैठक के दौरान दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article चंदनकियारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.