Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूजा पंडाल में माता रानी की पूजा हेतु अहले सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रह रही है।
    Breaking News झारखंड

    पूजा पंडाल में माता रानी की पूजा हेतु अहले सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रह रही है।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत गाड़ा खुर्द पंचायत के सुंडिपुर गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना जारी है। यह दुर्गा पूजा जय भवानी संघ उतरी टोला सुंडीपुर के तत्वधान में की जा रही है। उक्त पूजा पंडाल में माता रानी की पूजा हेतु अहले सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रह रही है। वहीं खास बात यह कि उक्त पूजा पंडाल की सुंदरता भी बेहद खास है। पूरे प्रखण्ड में इस प्रकार की साज-सजावट के साथ कोई भी पूजा पंडाल का निर्माण नहीं हो सका है, इसलिए इस पूजा पंडाल का पूरे प्रखण्ड में प्रथम स्थान है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पूजा पंडाल अपना सौंदर्य बिखेर रहा है। यह काफी आकर्षक दिख रहा है, जिसे देखने के लिए प्रखण्ड के दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। वास्तव में पूरे प्रखण्ड के सभी पूजा पंडालों की तुलना में यह बेहद खास व आकर्षक है, जो अवलोकन योग्य है। उक्त दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण स्वयंसेवी संस्था त्रिवेणी क्लब सुंडिपुर के द्वारा बंगाल के कारीगरों से कराया गया है। संस्था के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि उक्त पूजा पंडाल का निर्माण लगभग 80 हजार रुपए की लागत से किया गया है। इस प्रकार त्रिवेणी क्लब संस्था अनुकरणीय व सराहनीय कार्य करने के प्रति सदैव ततपर है, जो गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों का सहयोग करती है। बता दें कि त्रिवेणी क्लब के अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष अनीश सिंह, सचिव अमित दुबे, कोषाध्यक्ष विकाश सिंह, उपकोषाध्यक्ष विवेक, संगठन मंत्री रोहित सिंह, व्यवस्थापक रीतेश सिंह, उपव्यवस्थापक रंजन पांडेय व सूचना मंत्री विनय सिंह हैं। इस चर्चित पूजा पंडाल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने संस्था के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रकट किया है। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष विवेक चौधरी, सचिव प्रेमचंद चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदहिया दुर्गा मंदिर में पट खुलते ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़ ।
    Next Article श्रद्धालुओं के लिए शनिवार को विशेष भंडारा का आयोजन मुख्य

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.