Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभागार में उप-विकास आयुक्त समेत सभी पदाधिकारियों ने ली फिट रहने की शपथ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    समाहरणालय सभागार में उप-विकास आयुक्त समेत सभी पदाधिकारियों ने ली फिट रहने की शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिट इंडिया मूवमेंट के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

    समाहरणालय सभागार में उप-विकास आयुक्त समेत सभी पदाधिकारियों ने ली फिट रहने की शपथ

    स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ तन-मन से ही एक नए भारत का निर्माण किया जा सकता है, उक्त बातें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट को लांच करने के उपरांत देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता है। भागदौड़ की जिंदगी में हमने अपने फिटनेस को दरकिनार कर दिया है, यही कारण है कि आज युवा वर्ग हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पूरा विश्व फिटनेस को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और निरोग शरीर सबसे बड़ा धन है। सफल लोगों की जीवन के बारे में आप पढ़ेंगे तो आप पाएंगे की वह अपने व्यस्ततम समय में भी फिटनेस के लिए अवश्य समय निकालते हैं, यही कारण है की लगातार काम करने के बावजूद उनके चेहरे पर शिकन नहीं आती है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि जिस प्रकार भोजन हमारा जीवन का अभिन्न अंग है उसी प्रकार फिटनेस के लिए व्यायाम को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ एवं निरोग रहें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि फिट इंडिया मूवमेंट को जन आंदोलन बनाने हेतु हर संभव प्रयास करें। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से स्वास्थ्य एवं फिटनेस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को दी गई। इस क्रम में आज समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें उप-विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने फिटनेस से संबंधित शपथ लिया। आज के इस कार्यक्रम में अपर उपायुक्त, निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी- मानगो नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी- जुगसलाई नगरपालिका, विशेष पदाधिकारी- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडाॅ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपने बुथ पर अधिकाधिक मत दिलवाने का आग्रह किया
    Next Article अनियमितता की जांच की जाएगी एवं जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी- कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ,चाईबासा प्रभु दयाल मंडल

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.