Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत सरकार के अल्टीमेटम के बाद कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    भारत सरकार के अल्टीमेटम के बाद कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत सरकार के अल्टीमेटम के बाद कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया
    नई दिल्ली. कनाडा से चल रहे टेंशन के बीच 41 राजनयिकों को भारत से हटा दिया गया है. विदेश मंत्री मेलानी जोली ने गुरुवार को कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या पर विवाद के बीच कनाडा ने भारत से 41 राजनयिकों को वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि ओटावा जवाबी कदम नहीं उठाएगा. जोली ने कहा कि भारत ने राजनयिकों के चले जाने पर शुक्रवार तक उनकी आधिकारिक स्थिति को एकतरफा रद्द करने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा, यह कदम “अनुचित और अभूतपूर्व था और राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का स्पष्ट रूप से उल्लंघन करता है.

     

     

    बता दें कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप लगाने के बाद से ही भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आई है और तब से दोनों देशों में तनाव चल रहा है. भारत ने पिछले महीने ओटावा से अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने के लिए कहा था. जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय जून में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय एजेंटों को जिम्मेदार बताया था. निज्जर को एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. भारत ने ट्रूडो के उन संदेहों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया है.

     

     

     

    विदेश मंत्री जोली ने कहा, ‘भारत ने 20 अक्टूबर तक दिल्ली में 21 कनाडाई राजनयिकों और उनके परिवारों को छोड़कर बाकी के लिए एकतरफा राजनयिक छूट हटाने की अपने योजना का औपचारिक ऐलान कर दिया. हमारे राजनयिकों की सुरक्षा को देखते हुए हमने भारत से उनके सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की है. इसका मतलब है कि हमारे राजनयिक और उनके परिवार अब वापस चले आए हैं और वे अपने-अपने घर जा रहे हैं.’

     

     

    बीते 18 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों के रिश्ते में खटास आ गई. दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री ने अपने देश की संसद में कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारतीय एजेंसियों की संलिप्ता की जांच कर रही है. इसके बाद कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया था. भारत ने पहले कनाडा सरकार के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया और फिर कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, पेट्रोल बाइक को ना
    Next Article गाजा के लिए सभी मुस्लिम देश एकजुट, इजराइल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.