Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, पेट्रोल बाइक को ना
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, पेट्रोल बाइक को ना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, पेट्रोल बाइक को ना
    नई दिल्ली:  सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम 2023 को मंजूरी दे दी. इस स्कीम के पीछे सरकार का मकसद शहर में ग्रीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ परिवहन सेवाओं में सुधार करना भी है. हालांकि अभी इस स्कीम को एलजी वीके सक्सेना की मंजूरी मिलना बाकी है.

     

     

    स्कीम के तहत अब बाइक टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियां दिल्ली में अपनी सेवाएं दे पाएंगी लेकिन शर्त ये है कि बाइक टैक्सी इलेक्ट्रिक होनी चाहिए. पेट्रोल बाइक को सर्विस देने की अनुमति नहीं होगी. स्कीम के तहत डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स और ई-कॉमर्स संस्थाओं को अपने पूरे परिवहन बेड़े को 2030 तक इलेक्ट्रिक में बदलना होगा. दिल्ली सरकार ने कहा कि वह प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन मुहैया करने के हर संभव उपाय के लिए प्रतिबद्ध है, इसी के चलते सरकार हरित, टिकाऊ और अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है.

     

     

     

    केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज मैंने ऐतिहासिक दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर और डिलिवरी सेवा प्रदाता योजना को अपनी मंजूरी दी. यह दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इसके साथ दिल्ली भारत का पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जहां एग्रीगेटर, डिलिवरी सेवा प्रदाताओं और ई-कॉमर्स कंपनियों के वाणिज्यिक वाहनों को शून्य-उत्सर्जन वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में समयबद्ध तरीके से बदलना अनिवार्य है.’’

     

     

    1500 से ज्यादा बाइक टैक्सी ड्राइवरों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर मांग की है कि उन्हें भी बाकी सर्विस प्रोवाइडर्स की तरह ईवी में बदलने के लिए बराबर की समय सीमा दी जाए. इस लेटर को अरविंद केजरीवाल, गौतम गंभीर और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को भी भेजा गया है. उन्होंने कहा कि यह उनकी इनकम का अकेला जरिया है जिसके बंद होने पर भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअजय राय के बयान से चिढ़े अखिलेश यादव, कांग्रेस पर बरसे, गठबंधन को लेकर कही ये बात
    Next Article भारत सरकार के अल्टीमेटम के बाद कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाया

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.