Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजय राय के बयान से चिढ़े अखिलेश यादव, कांग्रेस पर बरसे, गठबंधन को लेकर कही ये बात
    Breaking News Headlines राजनीति

    अजय राय के बयान से चिढ़े अखिलेश यादव, कांग्रेस पर बरसे, गठबंधन को लेकर कही ये बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अजय राय के बयान से चिढ़े अखिलेश यादव, कांग्रेस पर बरसे, गठबंधन को लेकर कही ये बात
    नई दिल्ली. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी इंडिया गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश में गठबंधन के तहत सीटें न मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि गठबंधन विधानसभा स्तर पर नहीं है तो वे उनसे मिलने ही नहीं जाते। उन्होंने आगे कहा कि अगर गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए होगा तो उस पर विचार किया जाएगा. इस दौरान अखिलेश यादव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से बहुत ज्यादा खफा नजर आए और उनका बिना नाम लिए ‘चिरकुट नेता’ बता दिया.

     

     

     

    दरअसल, बुधवार को समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 22 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. इस पर जब मीडिया ने अखिलेश यादव से विपक्षी ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन में शामिल होने के बावजूद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का सवाल पूछा तो वे कांग्रेस पर बरस पड़े. उन्होंने कहा कि हाल में मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई थी और सपा के लोगों से बातचीत की थी. उन्होंने कहा, ‘उस बैठक में सपा नेताओं ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के पिछले प्रदर्शन के बारे में बताया था. उस वक्त उन्हें आश्वासन दिया गया था कि गठबंधन के तहत सपा को 6 सीट देने पर विचार किया जाएगा. लेकिन जब प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए तो समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई.’ उन्होंने कहा कि अगर यह बात उन्हें पता होती तो वे उस बैठक में ही नहीं जाते.

     

     

     

    अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं है तो हमें स्वीकार हैं. अगर गठबंधन लोकसभा स्तर पर है तो इस पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसा व्यवहार समाजवादी पार्टी के साथ होगा वैसा ही व्यवहार यूपी में कांग्रेस के साथ होगा. इस दौरान उन्होंने अजय राय पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से हमारी पार्टी के बारे में न बुलवाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्‍ड कप 2023: विराट कोहली का शतक, भारत ने बंगलादेश को 7 विकेट से हराया
    Next Article सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को दी मंजूरी, पेट्रोल बाइक को ना

    Related Posts

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.