Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने जोनल दण्डाधिकारी, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को की ब्रीफिंग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने जोनल दण्डाधिकारी, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को की ब्रीफिंग

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने जोनल दण्डाधिकारी, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को की ब्रीफिंग

    दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस लाइन, गोलमुरी में जोनल दण्डाधिकारी, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की ब्रीफिंग जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा की गई । ब्रीफिंग में बताया गया कि दुर्गा पूजा में पूर्ण प्रशासनिक सतर्कता रखी जानी है । कई पूजा पंडालों में पंचमी से ही पट खुल गए हैं ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ भी पंडालों में आने लगे हैं । श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है ।

    *आकस्मिक सेवाओं का नंबर सभी अपने पास रखें, सूचनाओं का संप्रेषण त्वरित गति से हो*

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निदेशित किया कि नगर निकाय, अग्निशामक, जिला कंट्रोल रूम, प्रशासन व पुलिस के वरीय पदाधिकारी का फोन नंबर सभी प्रतिनियुक्त बल अपने पास रखेंगे । विसर्जन रूट में कोई अवरोध नहीं हो जैसे कंस्ट्रक्शन मेटेरियल, बिजली के झूलते तार, जर्जर पोल आदि की भी जांच पूर्व से कर लें । शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न हो इसके लिए आवश्यक है कि प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय योगदान दें, अपने वरीय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा अनुशासन के साथ कर्त्वयों का निर्वहन करें। उन्होने पूजा समितियों से समन्वय स्थापित करने पर भी बल देते हुए कहा कि सभी पूजा समिति से वॉलंटियर की सूची लेते हुए उनकी पहचान कर लें । पंडाल के आसपास अतिरिक्त ड्रॉप गेट की आवश्यकता हो या नागरिक सुविधा में किसी प्रकार से वृद्धि की आवश्यकता महसूस होती हो तो समन्वय बनाकर कार्य करें, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी की जांच कर लें कि वे कार्यरत हैं या नहीं । पूजा समितियों को प्रदान किए गए अग्निशामक एवं बिजली विभाग का अनापत्ति पत्र भी जांच लें, कोई कमियां हो तो तत्काल दुरुस्त करायें। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में अपने वरीय को तुरंत सूचना दें, सूचनाओं का संप्रेषण त्वरित गति से होनी चाहिए ।

    *श्रद्धालुओं के साथ उच्च कोटि का व्यवहार रखें, जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वह्न करें*

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उचित यूनिफॉर्म में ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देंगे । श्रद्धालु उल्लास में पूजा पंडाल घूमने आते हैं, उनके साथ सहयोगात्मक व्यावहार करें, अपने आचरण को उच्च कोटि का रखें जिससे लोगों के बीच प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश जाए। आपके व्यवहार व आचरण में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए, मदद करने के लिए हमेशा आगे रहें। मेला में घूमते हुए बच्चे, महिलायें गुम हों तो उन्हें मंच तक पहुंचायें, माइकिंग सिस्टम दुरुस्त रहे । ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से फोन नहीं चलायें, सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करें। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर दर्शन करायें जिससे भीड़ को व्यवस्थित रखा जा सके।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी व थाना प्रभारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में बिजली विभाग के द्वारा जवाहर नगर रोड नंबर 6 नाले के पास नया बिजली पोल लगाया गया
    Next Article उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.