Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार कर किया घायल ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार कर किया घायल ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय : अपराधियों ने शाम ढलते ही एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया ।ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के सरोंजा गांव स्थित चौधरी टोला वार्ड 6 की है। जहां घर से बाजार जा रही 18 साल की लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी जिसके बाद घायल लड़की को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आपसी रंजिश में तीन युवकों को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके का है। बताया जाता है कि लड़की घर से बाजार किसी काम से जा रही थी इसी दौरान बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को दिया अंजाम। घायल लड़की की पहचान उमेश पासवान की 18 वर्षीय पुत्री बंदना के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जब वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकल रही थी तभी अचानक बिजली चली गयी इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल लड़की को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके बाएं हाथ में फंसी गोली को बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। लड़की को गोली किसने मारी और गोली मारने का कारण क्या था इस बात का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से परिजन भी काफी दहशत में हैं। परिजन भी इस बात से हैरान हैं कि उनकी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा है कि उसे गोली मारी गयी। वही दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा बाजार की है जहां आपसी रंजिश में तीन युवकों को चाकू मारी गयी है। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपागल कुत्तों के आतंक से दर्जनों लोग घायल, सभी का ईलाज प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में जारी
    Next Article जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा कल करेंगे उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित सिमरिया धाम में प्रसिद्ध ‘कल्पवास मेला’ का शुभारंभ ।

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.