Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: बस अनियंत्रित होकर पलटी ,10 यात्री जख्मी ,पहुंचाया सदर अस्पताल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर: बस अनियंत्रित होकर पलटी ,10 यात्री जख्मी ,पहुंचाया सदर अस्पताल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना अंतर्गत कुदादा के पास जोड़ा से टाटा आ रही प्रिंस बस पलट गई. इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 10 यात्री जख्मी हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

     

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा जिले के जोड़ा से यात्रियों को लेकर बस टाटा आ रही थी. तभी कुदादा के खालसा ढाबा के पास बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है. सभी को सिर, हाथ व पैर में चोट आई है. दुर्घटना के बाद बस के चालक को पुलिस ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के क्रम में बस सडक से उतरकर खेत में पलट गई.

     

     

    घायलों में अनुरोध,लखन हेंब्रम, बुदाली तिउ, सीमा तिउ, देव शंकर देवगन, बुधराम हेंब्रम, श्यामल मुंडाई, सुनीता मंडल, अभिनव मंडल, कृति श्री मंडल समेत अन्य शामिल है. सभी पश्चिमी सिंहभूम और राजनगर के रहने वाले है.

    10 यात्री जख्मी कुदादा के खालसा ढाबा के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी” भारत की समुद्री क्षमताएं मजबूत होने से पूरी दुनिया को फायदा हुआ
    Next Article क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव दो दिवसीय कोल्हन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.