Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश :मेरठ में साबुन फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश :मेरठ में साबुन फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तर प्रदेश : मेरठ में साबुन फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर
    उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक साबुन फैक्ट्री में विस्फोट से 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ में यह धमाका सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। धमाके के बाद बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया है।

     

    मलबा हटाते समय भी धमाका
    मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम स्कूल के सामने घर के अंदर ही एक साबुन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस साबुन फैक्ट्री को शास्त्री नगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता चलाते थे, वहीं इस मकान के मालिक संजय गुप्ता हैं। मंगलवार की सुबह फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब धराशायी इमारत का मलबा हटाया जा रहा था, उस समय भी एक बार फिर से धमाका हुआ, जिसमें मलबा 25 फीट तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों को चोट भी लगी है।

     

     

    अब मलबे पर डाला जा रहा पानी
    घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चला है कि साबुन फैक्ट्री का बॉयलर फटा है या साबुन में इस्तेमाल करने वाले किसी केमिकल से विस्फोट हुआ है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर पिचाई से की मुलाकात, गुगल की योजनाओं पर हुई चर्चा

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    June 4, 2026

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    June 4, 2026

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.