Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छतीसगढ़ के व्यापारी की अग्रिम जमानत नामंजूर खराब क्वालिटी का कोयला आपूर्ति करने का है आरोप
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छतीसगढ़ के व्यापारी की अग्रिम जमानत नामंजूर खराब क्वालिटी का कोयला आपूर्ति करने का है आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छतीसगढ़ के व्यापारी की अग्रिम जमानत नामंजूर
    खराब क्वालिटी का कोयला आपूर्ति करने का है आरोप
    जमशेदपुर। वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड को तकरीबन 11 करोड रुपए कीमत के कोयले की आपूर्ति में गड़बड़ी करने के आरोपी एवं छत्तीसगढ़ के व्यापारी ऋषभ गोयल आकाश अग्रवाल एवं नंदू अग्रवाल की अग्रिम जमानत नामंजूर कर दी गई है। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में अभियुक्त ऋषभ गोयल, आकाश अग्रवाल, नंदू अग्रवाल का पक्ष अधिवक्ता प्रकाश झा, छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता ठाकुर मोहन एवं आर तिवारी ने रखा।
    इन्होंने बचाव के लिए कई प्रावधान का उल्लेख किया परंतु सूचक कुणाल भालोटिया ओर से सहायक लोक अभियोजक राजीव कुमार एवं अधिवक्ता सुशील कुमार जायसवाल, सुधीर कुमार पप्पू, बबिता जैन ने न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा। जिसमें दलील दी गई कि मामला अनुसंधान के क्रम में है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है और यदि जमानत मिलती है तो मामले को प्रभावित किया जा सकता है। इसके साथ ही क्वालिटी कंट्रोल के उप महाप्रबंधक दुलार राम साहू के स्वीकारोक्ति बयान का भी हवाला दिया गया। उप महाप्रबंधक ने स्वीकार किया कि उसने आठ लाख रूपए आरोपियों से घूस लेकर घटिया कोयले की आपूर्ति को भी ओके कर दिया था।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार वनराज स्टील के कुणाल भालोटिया ने जीएसआर इंटरप्राइजेज रायपुर के ऋषभ गोयल, आकाश कुमार, नंदू अग्रवाल को 11,08, 47,435 रूपए कीमत का बीस हजार टन 45 एफसी ग्रेट कोयले की आपूर्ति करने के लिए परचेज ऑर्डर दिया था।
    स्पंज आयरन निर्माण में उक्त कोयले का उपयोग करने पर पाया गया कि मशीन खराब हो रही है और जांच करने पर उक्त कोयला 36 एफसी ग्रेड का निकला।
    कुणाल के अनुसार प्रति टन ₹4000 मूल्य का अंतर है जिससे उन्हें 4,85,16,000 रुपए का नुकसान हुआ और मशीन की मरम्मत में भी 3 करोड रुपए लगाने पड़ेंगे। जांच के क्रम में उप महाप्रबंधक ने स्वीकार किया कि उसने घूस लेकर अभियुक्तों के पक्ष में माल ओके किया था। इसके बाद ही बिस्टूपुर थाना में उक्त मामला दर्ज कराया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंकल्प यात्रा के बहाने , गुटबाजी के बिच अपनी जमीन तलाश रहे बाबूलाल मरांडी : बबलू झा
    Next Article बाबूलाल ने मात्र ढाई साल में झारखण्ड को जला कर रख दिया: आनंद बिहारी दुबे

    Related Posts

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.