Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो हजार के नोट जमा कराने का आज आखिरी दिन, जानिए RBI का निर्देश
    Breaking News Headlines

    दो हजार के नोट जमा कराने का आज आखिरी दिन, जानिए RBI का निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक अपने पास रखे दो हजार के नोटों को बैंक में जमा नहीं किया है तो आपके पास ये आखिरी मौका है कि आप उसे बैंक में जमा करा दें। दो हजार के नोट बदलने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर है। इसके बाद ये नोट महज एक कागज का टुकड़ा बनकर रह जाएंगे। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक भी डेडलाइन आगे बढ़ाने की प्लानिंग में नहीं दिख रहा है

    इससे पहले आरबीआई ने 2000 के नोट बदलने के लिए 7 दिनों का समय बढ़ा दिया था, जिसके बाद ये तारीख बढ़कर 7 अक्टूबर हो गई थी।

     

    बता दें कि 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट जारी किए गए थे। वहीं मई 2023 में RBI ने इन 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान कर दिया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस दौरान लोगों को इन नोटों को बैंक में जमा करने या फिर उन्हें बदलवाने के लिए कहा था, जिसके लिए लोगों को 4 महीने से ज्यादा का समय दिया गया। इसके लिए लास्ट डेट 30 सितंबर तय की गई थी।

     

    ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि 7 अक्टूबर के बाद 2 हजार के नोट का क्या होगा’ तो आपको बता दें कि 7 अक्टूबर के बाद भी 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। आरबीआई ने इसको लेकर बताया है कि नोट बदलवाने की आखिरी तारीख के बाद लोग बैंक में 2000 रुपये के नोट जमा नहीं कर पाएंगे और न ही उन्हें बैंक से बदल सकते हैं। 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने के लिए लोगों को आरबीआई के पास जाना होगा। साथ ही इस दौरान ये स्पष्टीकरण भी देना होगा कि उसने निर्धारित तारीख तक इन नोट को क्यों नहीं बदलवाए’

    RBI के गवर्नर शक्तिकांत ने कहा कि हमने अब तक हमें 96 प्रतिशत से ज्यादा 3.32 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट वापस मिल गए हैं। अभी भी 12,000 करोड़ रुपए के नोट शेष बचे हैं। 2,000 के नोटों में 87 प्रतिशत बैंक जमा के रूप में बैंकों में वापस आए हैं। बाकी नोटों को दूसरे नोटों से एक्सचेंज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के 2000 के नोट चलन में हैं, जिनका आना अभी बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: सीट बंटवारे पर मंथन शुरू, राहुल-खरगे से मिले शरद पवार, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
    Next Article पप्पू का सम्मान सोनारी के लिए गर्व : समिति

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.