Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारी, संकल्प यात्रा के तहत विशाल जनसभा की सफलता एवं भव्यता को लेकर बैठक में बनी रणनीति, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने ली बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारी, संकल्प यात्रा के तहत विशाल जनसभा की सफलता एवं भव्यता को लेकर बैठक में बनी रणनीति, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने ली बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर कर रही व्यापक तैयारी, संकल्प यात्रा के तहत विशाल जनसभा की सफलता एवं भव्यता को लेकर बैठक में बनी रणनीति, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने ली बैठक

    जमशेदपुर। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 9 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचेगी। उनके जमशेदपुर आगमन और चारों विधानसभा में संकल्प यात्रा के तहत होने वाले विशाल जनसभा की व्यापक सफलता एवं कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को साकची जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह सुबोध सिंह गुड्डू विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में अपने कई सुझाव भी दिये। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के तहत 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा एवं संध्या 4 बजे जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा की संयुक्त विशाल जनसभा एवं 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जुगसलाई विधानसभा की होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक सफलता एवं आम नागरिकों की भागीदारी को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सुबोध सिंह गुड्डू ने कार्यकर्ताओं से अब तक के तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जनसभा की भव्यता एवं सफलता के निमित्त कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से सीधा संवाद करते हुए पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी जी के जनसभा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ एवं बड़ी संख्या में आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि संकल्प यात्रा को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा की विशाल जनसभा नेताजी सुभाष मैदान, कलिकापुर में होगी। वहीं, इसी दिन संध्या 4 बजे पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा राजेन्द्र विद्यालय के बगल में बोधी टेंपल मैदान में एवं 11 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा की विशाल जनसभा ब्लॉक ऑफिस मैदान, पटमदा में आयोजित की जाएगी। गुंजन यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संध्याकाल में आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने पर युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। वहीं, आदित्यपुर पुल से लेकर सर्किट हाउस तक विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।

    बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, मनोज राम, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मोचीराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, रॉकी सिंह, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत ने छोटे बच्चों के बीच बांटा नाश्ता का पैकेट
    Next Article निजी क्षेत्र में भी रोजगार देने का सिलसिला जारी: मुख्यमंत्री

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.