
जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा द्वारा नापतोल निरीक्षक जामताड़ा , जिला उपयुक्त महोदय तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा गया। जिसमें मुख्य मुद्दा नापतोल विभाग द्वारा तराजू बटखारा(कंप्यूटर वेट मशीन) नवीकरण हेतु निर्देशक महोदय खाद आपूर्ति उपभोक्ता विभाग रांची को दिनांक 18/9/2023 को संगठन के प्रदेश शाखा द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर लाइसेंस नवीकरण हेतु सरलीकरण करने हेतु आवेदन दी गई है उक्त आवेदन पर दिशा निर्देश आने के पश्चात जिले के जन वितरण विक्रेताओं को लाइसेंस नापतोल का नवीकरण किया जाए निदेशक महोदय को दिए गए आवेदन पत्र पर विस्तार पूर्वक निम्न बिंदु है
वर्तमान में मापताल विभाग ने डीलरों को 100 किलो वाट के साथ मूल्यांकन करने के बाद अनुगुप्ति और नवीकरण करने की बात की जा रही है जबकि EMW मशीन(कंप्यूटर वेट मशीन) विभाग की है। 100 किलो वाट की कोई जरूरत भी नहीं है। वर्तमान माप तौल विभाग भी खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधीन है। डीलर भी विभाग की इकाई है ।इसलिए सभी डीलर का ईडब्ल्यूएस मशीन का अनुकृति एवं नवीनीकरण को सरल करते हुए 100 किलो के वाट खरीदने से मुक्त किया जाए अन्यथा विभाग के द्वारा प्रदेश के 25000 डीलर का 100 किलो वाट का वाट मुहैया कराया जाए ।नापतोल विभाग को निर्देश की जाए ताकि प्रदेश के सभी जिलों में अनावश्यक डीलर को परेशानी ना हो नेटवर्क सर्वर के कारण और ईडब्ल्यूएस मशीन गुणवत्ता के कारण बायोमेट्रिक मशीन के जोड़े जाने के कारण वितरण काफी धीमी गति के साथ होती है। वितरण प्रभावित होता रहता है इस पर व्यापक सुधार की आवश्यकता है साथ नहीं एवम मशीन रखरखाव कंपनी के द्वारा समुचित तरीके से कराया जाए बैटरी का गुणवत्ता ठीक नहीं रहने के कारण बायोमेट्रिक मशीन एवम का संचालन करने में बहुत परेशानी होती है ।ग्रामीण पहाड़ी असद जंगलों में वितरण में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
मांग पत्र देते समय उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भैया ,मीडिया प्रभारी देव कुमार साव,जिला सचिव अनिल कुमार गुप्ता, कृष्ण मुर्मू ,अनिल साहू अन्य उपस्थित डीलर थे।

