Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी स्थित जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभागार में उत्तर प्रदेश समाज के तत्वाधान में मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोलमुरी स्थित जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभागार में उत्तर प्रदेश समाज के तत्वाधान में मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी स्थित जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभागार में उत्तर प्रदेश समाज के तत्वाधान में मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन

    गोलमुरी स्थित जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभागार में उत्तर प्रदेश समाज के तत्वाधान में मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समाज के सक्रिय सदस्य और कार्यक्रम के आयोजक पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वासियों द्वारा हाल ही में हुए यू,.पी. संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारीयों और कमेटी मेंबरों को सॉल और पुष्पक कुछ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर यू पी संघ के दूसरी बार निर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश दुबे, निर्वाचित उपाध्यक्ष रवि कुमार दुबे, ओंकार नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष गिरीश तिवारी सहसचिव ललन राय कमेटी मेंबर विनोद सिंह तरुणकांत व उमाशंकर शर्मा को इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में समाज की तरफ से सम्मानित किया गया। समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं चांडिल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार पांडे, एसके सिंह,उमराव सिंह,जे बी सिंह, अरविंद विद्रोही को भी सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर यू पी संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने कहा मैं उत्तर प्रदेश समाज का आभारी हूं जिन्होंने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष के रूप में चुनकर मुझे समाज की और मोतीलाल नेहरू स्कूल की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा की बहुत दिनों से लंबित मांग सदस्य संख्या बढ़ाने पर मैं सबों को विश्वास में लेकर पूरा प्रयास करूंगा।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज जमशेदपुर उत्तर प्रदेश समाज का कृतज्ञ है कि जिन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल जैसे ख्याति प्राप्त विद्यालय की स्थापना कर जमशेदपुर के बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा उठाया और स्कूल में बेहतर संस्कार, भारतीय कला एवं संस्कृति तथा रोजगारोन्मुख आधुनिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में पूरे झारखंड प्रांत में एक कीर्तिमान बनाया है। इस स्कूल में बच्चे पढ़ने में गर्भ महसूस करते हैं।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड इंटक के महासचिव महेंद्र मिश्रा ने कहा की शिक्षा के साथ-साथ समाज के दूसरे क्षेत्रों में भी उत्तर प्रदेश संघ का बहुत योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है ।श्रमदान, रक्तदान,सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका अदा कर रहा है।
    अपने संबोधन में कार्यक्रम के आयोजक उदय सिंह ने कहा यू. पी . संघ की नवनिर्वाचित टीम शैक्षणिक विकास और समाज कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। इस कमेटी का आने वाला कार्यकाल एक स्वर्णिम कार्यकाल होगा।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि संघ में और अधिक कर्मठ और क्रियाशील सदस्यों को जोड़कर एक वृहत्त कमेटी बनाने पर विचार होगा। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी साहित्य परिषद के महासचिव वरुण प्रभात ने किया।
    स्वागत भाषण झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेता हरेंद्र मिश्रा ने दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के पहले दिन उमड़े लोग, अपोलो अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने की ग्यारह सौ से अधिक लोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श के साथ मिली दवाइयां, कोरोना वारियर्स को हुए सम्मानित
    Next Article जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने बागडेहरी थाना का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोकतंत्र और मानवाधिकार का गहराता संकट: दुनिया की जिम्मेदारी

    August 2, 2026

    लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश: ओडिशा पुलिस ने 6 महीने में 17,590 को परिवारों से मिलाया

    August 2, 2026

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोकतंत्र और मानवाधिकार का गहराता संकट: दुनिया की जिम्मेदारी

    ठाणे में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए ‘मराठी पाठशाळा’ की अनूठी पहल, भाषा और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

    ठाणे में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए शुरू हुई ‘मराठी पाठशाळा’, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की अनूठी पहल

    लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश: ओडिशा पुलिस ने 6 महीने में 17,590 को परिवारों से मिलाया

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

    कलियाडीह नहर हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की महिला की हत्या

    राम मंदिर कैंटीन के भोजन में कॉकरोच मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

    एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.