Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों के साथ आवश्यक बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों के साथ आवश्यक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त आज सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ आयोजित बैठक संपन्न

    आज दिनांक 29.09.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त प्री एक्टिविटीज के तहत चलाया जा रहे अभियान एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्रों के व्यवस्थिकरण संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा एवं निर्णय हेतु लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्र की स्थिति के अलावा भवनों की स्थिति, स्थल परिवर्तन व मतदान केन्द्र भवन के नाम परिर्वतन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ चर्चा किया गया एवं उनके सुझावों और समस्याओं से अवगत हुए एवं इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक प्रक्रिया के तहत इस संबंध में आगे की कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके।

    इसके अलावा उपायुक्त ने एसएसआर 2024 में सभी योग्य मतदाताओं को सूची में नाम जोड़ने, पुराने वोटरों का नाम पता सहित अन्य त्रुटियों का सुधार व बूथ परिवर्तन तथा मृत वोटरों के नाम हटाने, अस्पष्ट और सादे फोटो को रंगीन फोटो से बदलने सहित अन्य गतिविधियों में आवश्यक सहयोग का अपील किया, ताकि स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके साथ ही उन्हें इस कार्य हेतु विभिन्न टाइमलाइन के बारे में भी जानकारी दी एवं बताया कि 17 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। 17 से 30 नवंबर तक दावा आपत्ति दाखिल होगा। वहीं 1 से 26 दिसंबर तक दावा आपत्ति का निष्पादन होगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 को किया जाएगा।

    वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से कहा कि शत प्रतिशत योग्य मतदाता का नाम सूची में जुड़े, खास कर नए वोटर जो 18 वर्ष पूरी कर चुके हैं या करने वाले हैं उनका नाम नहीं छूटे इसके लिए अपने स्तर से भी आवश्यक पहल करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय की अनुशंसा पर करीब 30 लाख रूपये की लागत से दो विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.