Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में मामला दर्ज, वर्ल्ड कप को लेकर दी थी धमकी
    Breaking News Headlines

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में मामला दर्ज, वर्ल्ड कप को लेकर दी थी धमकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में मामला दर्ज, वर्ल्ड कप को लेकर दी थी धमकी
    गुजरात के अहमदाबाद में बैन संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के चीफ और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 मैच से पहले धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने बीते दिनों भारत को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होने की बात कही थी।

     

     

    UAPA समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

    अहमदाबाद के डीसीपी साइबर क्राइम अजीत रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि तमाम सोशल मीडिया हैंडल्स पर पहले से रिकॉर्ड किए गए धमकी भरे मैसेज से माहौल खराब करने की कोशिश की गई, इस मामले में पन्नू के खिलाफ 121 A, 153 A B, 505 IPC, UAPA और IT एक्ट 66 F के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

     

     

    2 दिन पहले दी थी धमकी

    दरअसल, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक रिकॉर्ड मैसेज तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें खालिस्तानी आतंकी पन्नू पीएम मोदी और 5 अक्टूबर को अहमदाबद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली वर्ल्ड कप 2023 के मैच को लकेर धमकी दे रहा है। मैसेज में पन्नू ने प्रधानमंत्री मोदी को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का जिम्मेदार ठहरा रहा है और सिख फॉर जस्टिस द्वारा इस हत्या के बदला लेने की बात कह रहा है। उसने आगे कहा कि गुजरात में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में जांच में जुट गईं थी। अब इस मामले में मामाला दर्ज किया गया है।

     

     

    NIA ने पन्नू की संपत्ति को किया जब्त

    गौरतलब है कि 23 सितंबर को NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। एजेंसी ने पन्नू के पंजाब स्थित घर और दूसरी संपत्तियों को जब्त किया था। NIA ने पन्नू के खिलाफ कार्रवाई के बाद एक प्रेस रिलीज भी जारी किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाले 3 बदमाश छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
    Next Article PM मोदी का गांधी जयंती से पहले स्वच्छता अभियान का आह्वान : स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी, हर प्रयास के हैं मायने

    Related Posts

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.