Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाइक चोर गैंग पर जामताड़ा एसपी का सख्त रुख,चोरी के मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री करने वाले दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
    Breaking News अपराध जामताड़ा झारखंड

    बाइक चोर गैंग पर जामताड़ा एसपी का सख्त रुख,चोरी के मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री करने वाले दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2023Updated:September 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाइक चोर गैंग पर जामताड़ा एसपी का सख्त रुख,चोरी के मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री करने वाले दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

    जामताड़ा: जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी अब मोटरसाइकिल चोर गैंग के विरुद्ध सख्त रुख अपना लिए हैं।अब ऐसे गैंग की खैर नहीं।जिसका ताजा उदाहरण आज देखने को मिला।बताते चलें आज समय करीब 3:00 बजे सुबह गुप्त सूचना मिली कि नाला थाना क्षेत्र के कालीपाथर निवासी 31 वर्षीय बिजेंदर टुडू द्वारा चोरी का मोटरसाइकिल को चोरी कर खरीद बिक्री का काम करते हैं और इस वक्त एक चोरी का मोटरसाइकिल उनके घर पर रखा हुआ है। इस सूचना के आलोक में जामताड़ा एसपी के निर्देशानुसार नाला थाना प्रभारी महेश मुंडा के नेतृत्व में छापामारी दल गठन कर विजेंद्र टुडू के घर छापेमारी व तलाशी की गई जहां से एक हीरो
    एचएफ डीलक्स जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यू बी 38 क्यू 7071 बरामद किया गया। इसके संबंध में विजेंद्र टुडू से उक्त मोटरसाइकिल के कागजात का मांग किया गया तो उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया ।पूछताछ के क्रम में विजेंद्र टुडू द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल प्रसंजीत रुईदास उम्र करीब 32 वर्ष अलीपुर थाना बराबनी जिला पश्चिम वर्धमान से ₹5000 में खरीदे हैं। प्रसनजीत रविदास के बारे में पूछताछ करने पर बताएं कि प्रसनजीत रुईदास नाला थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने आया हुआ है विजेंद्र टुडू निशानदेही पर अन्नपूर्णा पेट्रोल पंप हिदलजोड़ी के पास से प्रसनजीत रुईदास को पकड़ा गया ।पूछताछ में प्रसनजीत रुईदास ने स्वीकार किया कि करीब 5-6 माह पहले यह मोटरसाइकिल गौरांडी हटिया के पास से एक नसीम अंसारी उम्र 30 वर्ष गिरमिट 10 नंबर थाना जमुरिया जिला पश्चिमी वर्धमान एवं नौशाद उर्फ चुमुन अंसारी शराफतपुर बरारी थाना जोड़ापोखर जिला धनबाद के साथ मिलकर चोरी किए हैं तथा इस मोटरसाइकिल को विजेंद्र टुडू को बेचे हैं।कहा कि हम लोगों का मोटरसाइकिल चोरी के एक गैंग है तथा हम लोग मिलकर धनबाद ,आसनसोल, बराबनी, जमुरिया ,जामताड़ा आदि क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर बेचते हैं।इस मामले में जामताड़ा एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुये कहा कि अभियुक्त विजेंद्र टुडू,प्रसन्नजीत रुईदास‌ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।नाला थाना में उक्त मामले को लेकर कांड संख्या 71/23 प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।बाकी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:बामडोल से चड़कमारा सड़क बदहाल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.