बेगूसराय,बिहार:बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के मशुदनपुर दियारा गांव में स्व. जगदीश चौधरी का 60 वर्षीय पुत्र बुधवार की रात वो खाना खाकर दलान पर सोए हुए थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब लोग पहुंचे तो अनिरूद्ध मृत अवस्था में थे। और सिर में गोली मारी गई थी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। क्या सियासी रंजिश में हत्या हुई या फिर हत्या की वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।वहीं, इससे पहले अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया है। 5 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में कराया भर्ती। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर गांव की घटना बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार ईश्वर बताया जा रहा है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।उधर, इससे पहले मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली। बीती रात भतीजा ने घटना को दिया अंजाम। शहर के निजी अस्पताल में घायल का चल रहा है इलाज। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव का मामला। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा निवासी देवाशीष को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

