Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुरादाबाद: घर पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, बाप-बेटा गिरफ्तार , देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मुरादाबाद: घर पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, बाप-बेटा गिरफ्तार , देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुरादाबाद: घर पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, बाप-बेटा गिरफ्तार; देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
    मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने पाकिस्तान के झंडे को घर से उतरवा दिया है। साथ ही मकान मालिक व उसके बेटे के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

     

    बता दें कि पूरा मामला भगतपुर थाना क्षेत्र गांव बुढ़ानपुर अलीगंज का है, जहां कपड़े का काम करने वाले रईस के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की और फिर उसके बाद झंडे को उतरवा दिया। इसके उपरांत रईस (45) और उसके बेटे सलमान (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर धारा 153 ए, 153 बी के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।एलआईयू के साथ-साथ पुलिस और अन्य एजेंसी भी गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही हैं।

     

     

     

    अब उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में SSP हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी और उसके बेटे पर पाकिस्तानी ध्वज को अपने घर की छत पर फहराने का आरोप है। इसके कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के बाद कार्रवाई की है। गुरुवार (28 सितंबर) को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब:कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार ,पुराने मामले में हुई कार्रवाई
    Next Article JAMSHEDPUR: जमशेदपुर का स्काईलाइन होगा 4X अपडेट : ATC Ultima के 137 मीटर ऊंचे G+43 ट्विन टावर की बुकिंग 1 अक्टूबर 5 बजे से शुरू, शुभ काम में देरी क्यों

    Related Posts

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    November 4, 2026

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    Comment installer 1xBet sur Android : ce qu’il faut savoir

    Base APK 1xBet : aperçu et options

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.